प्रेग्नेंट दृष्टी धामी ने 'तौबा तौबा' पर किया जबर 'डांस', लोग हुए हैरान, वायरल हुआ वीडियो

Drashti Dhami Viral Dance: टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी फैंस को दी थी। शादी के बाद दृष्टि का ये पहला बेबी है।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं दृष्टि धामी
टीवी से लंबे समय से दूर दृष्टि धामी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह लगातार रील्स बनाती हैं और लोगों को खुश कर देती हैं। फिलहाल वह अपने दोस्तों और पति के साथ वेकेशन पर हैं। हॉलीडे पर दृष्टि अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

drashti dhami

दृष्टि धामी के वीडियो ने जीता लोगों का दिल
दृष्टि धामी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस 'तौबा तौबा' सॉन्ग पर कुछ खास करती नजर आ रही हैं। दृष्टि के इस वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है।

शादी के 9 साल बाद मां बनने जा रही हैं दृष्टि
आपको बता दें कि दृष्टि धामी ने नीरज खेमका से शादी की है। दृष्टि इस समय अपने पति के साथ प्रेग्नेंसी टाइम इन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेबीमून की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं। एक फोटो में वह अपने पति के साथ लिपलॉक करती दिखाई दे रही हैं। वीडियोज और फोटोज में दृष्टि धामी के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ झलक रहा है। आपको बता दें कि दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस की डिलीवरी अक्टूबर महीने में होगी।

दृष्टि धामी ने 'तौबा तौबा' से लूटी लाइमलाइट
वीडियो में देखा जा सकता है कि दृष्टि धामी ने बैंगनी रंग का सूट पहन रखा है। वह कैमरे को हाथ से घुमाते हुए मुस्कुराती हैं और बैकग्राउंड में विक्की कौशल का गाना 'तौबा तौबा' सुनाई देता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मैं तौबा-तौबा स्टेप तो नहीं कर सकती लेकिन गाना बजते समय पोज जरूर दे सकती हूं। क्या इसे काउंट किया जाएगा? इस वीडियो में एक्ट्रेस दीवार के सहारे खड़े होकर तरह-तरह के पोज दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+