अब Prateik Babbar नहीं रहे सिंगल, वैलेंटाइन डे पर बताया कौन हैं उनकी ड्रीम गर्ल, फोटो शेयर कर किया खुलासा

वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक बब्बर ने अपने सीक्रेट रिलेशनशिप का खुलासा कर दिया है। एक्टर ने अपनी ड्रीम गर्ल के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं।

Prateik Babbar Dating Priya Banerjee: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन, सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने वैलेंटाइन डे पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। एक्टर ने अपनी ड्रीम गर्ल के साथ फोटो शेयर कर सीक्रेट रिलेशनशिप का खुलासा किया।

प्रतीक बब्बर ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

प्रतीक बब्बर ने अपने रिश्ते पर लगाई मुहर

अभिनेता प्रतीक बब्बर पिछले काफी समय से अपने प्यार को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से वह मशहूर एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी के साथ अफेयर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब उन्होंने फाइनली वैलेंटाइन डे पर इस रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट

इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट

फिल्म इंडस्ट्री में अब एक और कपल ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। प्रतीक बब्बर ने अपने इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी संग दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में प्रतीक ब्लैक कलर की टीशर्ट में नजर आए। वहीं, प्रिया पिंक टीशर्ट में दिखीं। फोटो में दोनों ने रोमांटिक अंदाज सूरज की तरफ पोज दिया। फोटो में दोनों बेहद ही क्यूट लग रहे हैं।

हाथ में एक दूसरे के नाम का लगवाया टैटू

इसके बाद दूसरी फोटो में प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी ने अपने टैटू को फ्लॉन्ट किया। टैटू की खास बात ये है कि, दोनों एक दूसरे के नाम का पहला अक्षर लिखवाया। टैटू में प्रिया का 'पी' और प्रतीक का 'बी' अक्षर लिखा है। साथ ही उन्होंने टैटू में दिल वाला इमोजी भी बनवाया है। ये टैटू प्रतीक ने अपनी उंगलियों पर और प्रिया ने अपने कॉलर बोन के पास बनवाया है।

ऐसे हुई थी प्रतीक और प्रिया की मुलाकात

आपको बता दें कि, पिछले काफी समय से प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी के डेट करने की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात टीवी इंडस्ट्री के एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अब दोनों ने आखिरकार सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर ही दिया।

प्रतीक का हो चुका है पहली पत्नी से तलाक

प्रतीक का हो चुका है पहली पत्नी से तलाक

याद दिला दें कि, प्रतीक बब्बर का उनकी पूर्व पत्नी सान्या सागर से तलाक हो चुका है। दोनों की साल 2019 में शादी हुई थी। हालांकि ये शादी ज्यादा सफल नहीं हुई और मात्र एक साल में ही यानी 2020 में कपल ने अलग होनो का फैसला किया था। फिलहाल अब उनकी जिंदगी में प्रिया बनर्जी की एंट्री हो चुकी है। आपको बता दें कि, प्रिया बनर्जी साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने फिल्म ‘किस' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Recommended Video

    Prateik Babbar इस दिन करेंगे Girlfriend Sanya Sagar से शादी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+