Prakash Raj: 'अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए', प्रकाश राज का पवन कल्याण पर तीखा हमला, कह दी ऐसी बात
Prakash Raj: पिछले कुछ दिनों से हिंदी भाषा को लेकर दक्षिण भारत में मतभेद देखने को मिल रहा है। अब साउथ के फेमस एक्टर प्रकाश राज ने हिंदी भाषा पर हाल ही में की गई टिप्पणियों के लिए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर तीखा हमला किया है।
पवन कल्याण पर प्रकाश राज का तीखा हमला
सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' में नेगेटिव किरदार निभाने वाले दमदार एक्टर प्रकाश राज ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए अपना पक्ष सबके सामने रखा है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया है।

प्रकाश राज ने पोस्ट में कही ऐसी बात
-प्रकाश राज ने आज यानी 15 मार्च 2025 को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण की जमकर आलोचना की है और उन पर दूसरों पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया है।
-अपने पोस्ट में प्रकाश राज ने लिखा है- अपनी हिंदी भाषा हम पर मत थोपिए। ये किसी दूसरी भाषा से नफरत करने के बारे में नहीं है। ये हमारी मातृभाषा और हमारी सांस्कृतिक पहचान को आत्मसम्मान के साथ बचाने के बारे में है। कोई, कृपया पवन कल्याण को ये समझाए।
क्या है पवन कल्याण और हिंदी से जुड़ा मामला
-प्रकाश राज की ये तीखी प्रतिक्रिया पवन कल्याण के हाल ही में काकीनाडा के पीथमपुरम में जन सेना पार्टी के 12वें स्थापना दिवस समारोह में दिए गए भाषण के जवाब में आई है। इस सामरोह में पवन कल्याण ने राज्य में हिंदी थोपने के संबंध में तमिलनाडु के राजनेताओं की कड़ी आलोचना की थी।
-उस समय पवन कल्याण ने कहा था कि ये नेता हिंदी का विरोध करते हैं, लेकिन वह वित्तीय लाभ के लिए तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति देते हैं।
-इस दौरान आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा था- मुझे समझ में नहीं आता कि कुछ लोग संस्कृत की आलोचना क्यों करते हैं। तमिलनाडु के राजनेता हिंदी का विरोध क्यों करते हैं जबकि वित्तीय लाभ के लिए अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करने की अनुमति देते हैं? वो बॉलीवुड से पैसा चाहते हैं लेकिन हिंदी को स्वीकार करने से इनकार करते हैं। ये किस तरह का तर्क है?












Click it and Unblock the Notifications