Prakash Raj Birthday: प्रकाश राज ने अपनी पत्नी से की थी दूसरी शादी, जानें एक्टर की कुल संपत्ति और सालाना कमाई
Prakash Raj Birthday: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के फेमस एक्टर प्रकाश राज की एक्टिंग की तारीफ हर कोई करता है। उन्होंने कई फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाया है।

Prakash Raj Birthday: साउथ की फिल्मों से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी शानदार एक्टिंग का डांका बजाने वाले एक्टर प्रकाश राज की तारीफ हर जगह होती है। सिर्फ अच्छी एक्टिंग ही नहीं प्रकाश राज अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते है। वह अक्सर विवादास्पद बयान देने के चलते सुर्खियों में छा जाते हैं। लोग उनकी बयानबाजी को लेकर चर्च करने लगते हैं। आपको बता दें कि प्रकाश राज 56 की उम्र में दोबारा शादी करने की वजह से भी सोशल मीडिया पर छा गए थे। प्रकाश राज ने साउथ और बॉलीवुड इंड्स्टी की कई ब्लॉकबस्ट फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाया है। आज अभिनेता प्रकाश राज का 58वां जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको बताते हैं प्रकाश राज की कुंल संपत्ति और सालाना आय के बारे में।

पत्नी पोनी वर्मा से की थी दोबारा शादी
आपको बता दें कि अभिनेता प्रकाश राज अपनी पत्नी पोनी वर्मा से दोबारा शादी करने के कारण सुर्खियों में छा गए थे। दरअसल उन्होंने अपने बेटे वेदांत के कहने पर अपनी पत्नी से दोबारा शादी की थी क्योंकि उनके बेटे का कहना था कि वह शादी में मौजूद नहीं थे इसलिए वह दोबारा शादी देखना चाहते हैं। ऐसे में प्रकाश राज ने अपनी शादी की सालगिरह के दिन ही अपने पत्नी से दोबारा शादी कर ली थी।

36 करोड़ रुपए के मालिक हैं प्रकाश राज
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के फेमस एक्टर प्रकाश राज की एक्टिंग की तारीफ हर कोई करता है। 'वॉन्टेड' और 'सिंघम' जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार नेगेटिव किरदार निभाने के लिए लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। अपने जानदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुके प्रकाश राज की कुल संपत्ति करीब 6 मिलियन डॉलर यानी 36 करोड़ रुपये के आसपास है।

प्रकाश राज की सालाना आय
आपको बता दें कि प्रकाश राज ने साल 2019 में बंगलूरु से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह हार गए थे। फिलहाल प्रकाश प्रकाश फिल्मों में एक्टिंग करते हैं। प्रकाश राज एक महीने में 20 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं। वहीं उनकी सालाना आय 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। प्रकाश राज एक फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपए की फीस लेते हैं। प्रकाश राज को उनके अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

मुंबई में आलीशान घर में रहते हैं प्रकाश राज
प्रकाश राज बॉलीवुड में काम करने के चलते फिलहाल मुंबई में रहते हैं। उन्होंने मुंबई के एक पॉश इलाके में बहुत ही आलीशान घर खरीद रखा है। इस घर की कीमत करीब 3 करोड रुपए के आसापसा है। इसके अलावा चेन्नई में प्रकाश राज का एक फार्महाउस है जहां पर वह अक्सर पार्टीज करते हैं। प्रकाश राज के पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं लेकिन वह अपनी स्कॉर्पियो में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं।

साल 2010 में की थी दूसरी शादी
आपको बता दें कि प्रकाश राज ने दो शादियां की है। साल 2009 में प्रकाश राज ने अपनी पहली पत्नी ललिता कुमारी से तलाक ले लिया था। इसके एक साल बाद ही यानी 2010 में प्रकाश राज ने अपनी लेडी लव पोनी वर्मा से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा वेदांत है। जानकारी के अनुसार प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय था लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम प्रकाश राज कर लिया था।

प्रकाश राज ने पीएम मोदी से मांग ली थी डिग्री
प्रकाश राज अक्सर सोशल मीडिया पर मोदी सरकार विरोधी बात करते नजर आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रकाश राज ने गत 20 जनवरी 2020 को पीएम मोदी से एक बड़ा सवाल पूछ लिया था। प्रकाश राज ने पीएम मोदी की छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा के प्रोग्राम को लेकर प्रधानमंत्री से ही उनके पढ़ाई की डिग्री मांग ली थी। प्रकाश राज अपने मोदी सरकार विरोधी बयानों के कारण आए दिन चर्चा में बने रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications