मिसमैच्ड फेमस Prajakta Koli ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से की सगाई, एक्ट्रेस ने दिखाई अपनी डायमंड रिंग
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मशहूर एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वृषांक खनाल से सगाई कर ली। एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की।
Prajakta Koli Engagement: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और नेटफ्लिक्स की सीरीज 'मिसमैच्ड' से फेमस हुई प्राजक्ता कोली अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों एक दूसरे को लंबे से डेट कर रहे थे। अब प्राजक्ता ने खुद अपनी इंगेजमेंट की तस्वीर शेयर फैंस को जानकारी दी।
प्राजक्ता कोली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को अपनी इंगेजमेंट की जानकारी दी। उन्होंने अपने होने वाले मंगेतर और लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन पर लिखा- 'अब वृषांक खनाल मेरे एक्स बॉयफ्रेंड हैं।' इस अनाउंसमेंट के तुरंत बाद ही कपल के लिए बधाई के मैसेज आने लगे।

प्राजक्ता कोली को फिल्म जुग-जुग जीयो में उनके रह चुके को-स्टार वरुण धवन ने कमेंट कर बधाई दी। एक्टर ने कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट इमोजी शेयर किए। गौहर खान ने लिखा, "OMG बधाई हो। गॉड ब्लेस यू।" तो वहीं अनिल कपूर ने कमेंट कर लिखा, 'बधाई!!! हमेशा जुग जुग जीयो।' इसके अलावा एक्ट्रेस के तमाम चाहने वालों ने उनको इस नए फेज के लिए बधाई दी।
आपको बता दें कि, प्रजक्ता और वृषांक कॉलेज के टाइम से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक दूसरे को डेट करते हुए करीब 13 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस के होने वाले पति वृषांक पेशे से वकील हैं। अब दोनों ने सगाई कर ली है। तस्वीरों में देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों अपने इस नए फेज से काफी खुश हैं।
प्राजक्ता कोली का नाम टॉप कंटेंट क्रिएटर और फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर में लिया जाता है। वह आए दिन अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर यूट्यूबर के लगभग 7.9 मिलियन फॉलोअर्स है। इसके बाद उन्होंने शॉर्ट फिल्म ख्याली पुलाव में काम किया था। इसके बाद उन्हें नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज मिसमैच्ड से खास लोकप्रियता मिली। हाल ही में उन्हें वरुण धवन की फिल्म जुग-जग जीयो में उनकी बहन का किरदार निभाते हुए देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications