प्रभास की 'द राजा साब' का क्लैश रणवीर सिंह की 'धुरंधर' से नहीं होगा, मेकर्स ने फिर बदली रिलीज डेट

The Raja Saab New Release Date: प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज को लेकर खबरों में बनें हुए हैं। उनकी ये फिल्म सुपरनैचुरल कॉमेडी जॉनर की है, जिसके रिलीज का इंतजार वो और उनके फैंस कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट लगातार आगे खिसकती जा रही है। खबरें थी कि फिल्म इस साल 5 दिसबंर को रिलीज होगी। लेकिन अब खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर आगे खिसक गई है।

रिपोर्ट्स की माने 'द राजा साब' की रिलीज डेट में बदलाव रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' के कारण हो रहा है। दरअसल, रणवीर की ये फिल्म भी 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। ऐसे में प्रभास की फिल्म के मेकर्स अब अपनी रिलीज डेट आगे खिसका रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि अब ये फिल्म अगले साल जनवरी 2026 में संक्रांति के अवसर पर रिलीज होगी।

Prabhas The Raja Saab

'द राजा साब' के प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म अब 9 जनवरी, 2026 को संक्रांति के अवसर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह इसलिए क्योंकि त्योहारों के आसपास रिलीज करने से फिल्म को अधिक कमाई करने का मौका मिलेगा। ग्रेट आंध्र वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म के बिजनेस स्टेकहोल्डर्स को भी यही लगता है। अगर संक्रांति पर रिलीज करने से फिल्म को बेहतर रिटर्न मिल सकता है। तो पहले रिलीज कर रिस्क क्यों लें। प्रसाद ने 'द राजा साब' के सीक्वल पर भी बात की, हालांकि बॉलीवुड के खरीदार चाहते हैं कि फिल्म 5 दिसंबर को ही रिलीज हो।

फिल्म का अभी पैचवर्क चल रहा है। इसके गानों की शूटिंग भी अभी बची हुई है। इसीलिए मेकर्स इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाए जा रहे हैं। ऐसे में मेकर्स जल्द ही अब नई रिलीज का ऐलान करेंगे। इस तरह अब 'द राजा साब' और 'धुरंधर' के बीच बॉक्स ऑफिस पर होने वाला क्लैश अब टल जाएगा। जिससे दोनों ही फिल्मों को कमाई करने में आसानी होगी। रणवीर सिंह भी लंबे वक्त बाद सिनेमाघरों में फिल्म लेकर लौट रहे हैं। वो भी नहीं चाहते हैं कि फिल्म को कोई नुकसान हो। हालांकि रिलीज डेट पर अभी तक कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+