The Raja Saab: फिर आगे खिसकेगी प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द राजा साब', यश बनेंगे वजह!

The Raja Saab: प्रभास इन दिनों खबरों में दो वजहों से बने हुए हैं। पहला ये कि उनकी शादी होने वाली है। इसके बारे में राम चरण ने एक पॉडकास्ट में हिंट दिया है। दूसरा इस वजह से कि उनकी फिल्म द राजा साब आ रही है। उनकी ये फिल्म कई मायनों में अहम मानी जा रही है। वो इसलिए क्योंकि ये उनकी पहली हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। इसके लिए उनके फैंस भी एक्साइटेड हैं।

इस फिल्म की रिलीज डेट मेकर्स ने 10 अप्रैल रखी थी। लेकिन अब इसमें बदलाव की जानकारी सामने आई है। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया, प्रभास की राजा साब अपने प्रोडक्शन के फाइनल स्टेज पर है। अभी मेकर्स ने इसकी रिलीज के लिए कोई भी डेट फाइनल नहीं की है। इसकी डेट आगे भी खिसकाई जा सकती है।

The Raja Saab

जब मेकर्स द राजा साब की रिलीज डेट फाइनल कर लेंगे। उसके बाद ही इसके प्रमोशन में टीम जुटेगी। खबरें ये भी हैं कि मेकर्स इसकी रिलीज डेट यश की वजह से खिसका रहे हैं। उनकी फिल्म टॉक्सिक आने वाली है। मेकर्स का मानना है कि एक साथ दो स्टार्स की फिल्में आने से सिर्फ नुकसान होगा। बीते दिनों ही यश की टॉक्सिक का टीजर आया है। इसे दर्शकों ने काफी पंसंद किया है। वहीं द राजा साब से भी एक ग्लिम्प्स सामने आया था। खबरें ये भी हैं कि मेकर्स 14 जनवरी के आसपास इसका टीजर रिलीज कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इन सारी खबरों पर ही मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें, द राजा साब के टीजर में प्रभास अपने अंदाज में हांथों में गुलदस्ता लिए, एक बुलेट से नीचे उतरते हुए दिखते हैं। उनका लुक भी काफी जेंटलमैन टाइप दिखता है। वो कोट पैंट भी पहने हुए रहते हैं। द राजा साब के अलावा प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' पर काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+