प्रभास ने बताया क्यों हैं वो अभी तक बैचलर, बाहुबली के बाद किया था शादी करने का वादा ?

मुंबई। इस वक्त सिनेमा के मोस्ट एलिजेबल बैचलर के नामों की लिस्ट में एक्टर प्रभास सबसे आगे हैं। प्रभास की शादी की खबरों को लेकर उनके करोड़ों फैंस इंतजार में हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि प्रभास अपने फैंस के इंतजार को और बढ़ाना चाहते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म राधेश्याम की धूम हर तरफ मची हुई है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के ट्रेलर को देख हैरान हैं और इस फिल्म का पर्दे पर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इंटरव्यू में बताया क्यों नहीं की अब तक शादी

इंटरव्यू में बताया क्यों नहीं की अब तक शादी

प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने न्यूज 18 को इंटरव्यू दिया और अपनी शादी को लेकर भी बात की। इंटरव्यू के दौरान प्रभास ने बताया कि प्यार को लेकर उनका जो अनुमान है वो गलत साबित हो जाता है, इसके चलते उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।

प्रभास ने कहा- मां चाहती हैं सेटल हो जाऊं

प्रभास ने कहा- मां चाहती हैं सेटल हो जाऊं

पैन इंडिया स्टार प्रभास ने यह भी बताया कि उनकी मां ने शादी करने के लिए कई बार कहा। ये बातें हमेशा घर पर होती हैं। ये बहुत ही सामान्य बात है। हर मां चाहती है कि उसके बेटे की शादी हो, बच्चे हों।

मां से प्रभास ने कहा- सबकुछ सही समय पर होगा

मां से प्रभास ने कहा- सबकुछ सही समय पर होगा

इसके अलावा प्रभास ने कहा कि उनकी मां हमेशान उनसे सेटल होने को कहती हैं। बाहुबली के दौरान मैंने उनसे कहा था कि ये फिल्म खत्म कर लूंगा तो फिर सोचूंगा। अब और कोई विकल्प नहीं है तो इसलिए मैंने मां से कहा कि चिंता मत करो हो जाएगी। मैं भी चाहता हूं सेटल होना लेकिन ये सब सही समय पर ही होगा।

फिल्म सालार और आदिपुरुष में प्रभास आएंगे नजर

फिल्म सालार और आदिपुरुष में प्रभास आएंगे नजर

वर्क फ्रंट को लेकर प्रभास का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म राधे श्याम कई दिलचस्प पहलुओं के साथ एक रोमांटिक स्टोरी है और उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखने में मज़ा आएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा "राधे श्याम एक प्रेम कहानी है लेकिन कई और भी चीजें हैं उसमें। फिल्म में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं और मुझे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगा। मुझे लगता है कि क्लाइमेक्स एक हाइलाइट होगा, " फिल्म सालार और आदिपुरुष में भी प्रभास नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+