Adipurush के मेकर्स ने खेला नया दांव, अब इतने रुपये में मिलेगी 'आदिपुरुष' की टिकट, फैंस को दिया बेस्ट ऑफर

Adipurush Ticket Price: सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले वीकेंड पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आलम ये है कि, अब फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो चुका है। जिसकी वजह से मेकर्स अब टेंशन में आ गए हैं।

सस्ती हुई आदिपुरुष की टिकट
600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने सभी सिनेमाघरों में हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व रखवाई। जिसकी वजह से फैंस काफी इंप्रेस हुए और वह फिल्म देखने थिएटर तक पहुंचे। लेकिन कहानी देखने के बाद फैंस काफी निराश हुए और सोशल मीडिया पर मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल किया। फिल्म को लेकर मचे बवाल की वजह से फिल्म की टिकट के रेट घटाए गए। लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई में कोई उछाल नहीं आया।

Adipurush

सिर्फ देने होंगे इतने रुपये
300 से 150 टिकट के प्राइस करने के बाद भी जब मेकर्स को सिनेमाघरों में कोई नजर नहीं आया तो उन्होंने जनता को लाने के लिए एक नया प्लान किया। मेकर्स ने अब फिल्म की टिकट के दाम अब और भी सस्ते कर दिए। जी हां, अब टिकट के दाम 150 से घटकर 112 रुपए हो गए। इसको लेकर टी सीरीज के के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया है। हालांकि फैंस का मानना है कि मेकर्स की इन स्ट्रैटजी का कोई फायदा नहीं होने वाला।

आदिपुरुष का हुआ बुरा हाल
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने अभी तक कुल 274.55 करोड़ की टोटल कमाई की है। लगातार इन आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि टिकट सस्ती होने के बाद भी क्या फैंस फिल्म देखने थिएटर तक जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+