Prabhas In Japan: जापान में हैं प्रभास? भूकंप के वक्त क्या था एक्टर का हाल, डायरेक्टर ने दिया ऐसा अपडेट
Prabhas In Japan: पैन इंडिया स्टार प्रभास हाल ही में अपनी फिल्म बाहुबली:द एपिक के प्रमोशन के लिए जापान पहुंचे थे। इसी बीच जापान में रिक्टर स्केल पर 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसने पूरे देश को हिला दिया।
क्या भूकंप के वक्त जापान में थे प्रभास?
भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। जैसे ही ये खबर सामने आई, भारत में प्रभास के फैंस बेचैन हो उठे और सोशल मीडिया पर लगातार उनकी सलामती की दुआ करने लगे हैं।

निर्देशक मारूति ने किया बड़ा खुलासा
-इसी दौरान प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' के निर्देशक मारूति ने फैंस की चिंता दूर करते हुए एक्टर को लेकर राहत भरी जानकारी लोगों के साथ शेयर की है। एक फैन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए डायरेक्टर मारूति ने बताया कि उन्होंने प्रभास से निजी तौर पर बात की है और एक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं।
-एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स हैंडल पर लिखा था कि जापान में आए भूकंप और सुनामी अलर्ट के बीच प्रभास भी वहीं मौजूद हैं और जल्द ही भारत लौटने वाले हैं। इस पर जवाब देते हुए डायरेक्टर मारूति ने कहा है- डार्लिंग से बात की है। वो टोक्यो में नहीं हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।
फिल्म के प्रमोशन के लिए जापान गए थे प्रभास
-हालांकि मारूति ने ये साफ नहीं किया कि भूकंप के वक्त प्रभास जापान में मौजूद थे या पहले ही आगे के सफर पर निकल चुके थे। आपको बता दें कि करीब तीन दिन पहले प्रभास जापान में थे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा लिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एस एस राजामौली द्वारा भेजा गया एक नोट और कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।
-उस पोस्ट में प्रभास ने लिखा था- डार्लिंग एसएस राजामौली, आपसे बहुत प्यार करता हूं। जापान में आपकी कमी महसूस हो रही है। हम दोनों फिर यहां साथ आएंगे। जापान में आए इस भूकंप में अब तक कई लोगों के घायल होने और हजारों घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।
प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
प्रभास फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 9 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धी कुमार नजर आएंगी। वहीं संजय दत्त फिल्म में एक महत्वपूर्ण नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को दर्शकों द्वारा पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है।












Click it and Unblock the Notifications