'आदिपुरुष' में श्रीराम बनने के लिए 150 करोड़ ले रहे हैं प्रभास, ये एक्टर्स भी निभा चुके हैं श्रीराम को रोल
फिल्म 'आदिपुरुष' के जरिए पहली बार प्रभास भगवान श्रीराम का किरदार को निभाएंगे। इस फिल्म को करने के लिए वह 150 करोड़ रुपए ले रहे हैं।
मुंबई, 27 मईः भगवान श्रीराम को देश भर में पूजा जाता है। प्रभु श्रीराम पौराणिक संस्कृतियों के सबसे अहम पात्रों में से एक हैं जिन्हें बड़े पर्दे और टीवी पर दर्शाने के लिए कई कलाकारों ने कड़ी मेहनत की है। भविष्य में भी भगवान श्रीराम पर आधारित कई फिल्में बनेंगी जिनमें से एक फिल्म 'आदिपुरुष' फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं। फिल्म में प्रभास भगवान राम उर्फ राघव का किरदार निभाएंगे और उनके फैंस को इस एपिक मूवी से बहुत सी उम्मीदें हैं। इससे पहले 'बाहुबली' फेम एक्टर प्रभास न तो 'साहो' में धमाल दिखा सके और न ही 'राधेश्याम' फिल्म में। 'आदिपुरुष' के जरिए पहली बार प्रभास भगवान श्रीराम कs किरदार को निभाएंगे। इस फिल्म को करने के लिए वह 150 करोड़ रुपए ले रहे हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ लोकप्रिय एक्टर्स के बारे में जिन्होंने स्क्रीन पर भगवान राम की भूमिका को जबरदस्त तरीके से निभाया और लोगों से तारीफें बटोरीं।

प्रभास
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेता सिल्वर स्क्रीन के अब तक के सबसे महंगे श्रीराम हैं जिन्होंने इस किरदार को प्ले करने के लिए 150 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। प्रभास अपनी पहली पौराणिक विषय-आधारित फिल्म कर रहे हैं, जो महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है और इसकी लागत करीब 500 करोड़ रुपए है। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म को तेलुगू और हिंदी भाषाओं में एक साथ बनाया जा रहा है और कहा जाता है कि यह भारतीय पर्दे पर बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास को भगवान राम के रूप में देखा जाएगा और कृति सेनन माता सीता की भूमिका निभाएंगी।

नंदामुरी बालकृष्ण
'श्री राम राज्यम' साल 2011 की एक फीचर फिल्म है, जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण और नयनतारा ने भगवान राम और सीता देवी का रोल निभाया था।। बापू द्वारा निर्देशित यह फिल्म वाल्मीकि की रामायण पर आधारित है। खास बात ये है कि निर्देशक बापू की ये आखिरी फिल्म भी थी। फिल्म में लंका से घर लौटने के बाद राम के अयोध्या के शासन, सीता से उनके अलगाव और जंगल में उनके समावेशी जीवन को दर्शाया गया है क्योंकि वह अपने बच्चों लव और कुश की परवरिश करती हैं. आपको बता दें कि फिल्म ने कई राज्य पुरस्कार जीते हैं।

जूनियर एनटीआर
वाल्मीकि की रामायण पर आधारित 'बालारामायणम' फिल्म में भगवान राम के रूप में जूनियर एनटीआर काम कर चुके हैं। फिल्म को उस साल की 'सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। फिल्म ने कई अन्य पुरस्कार भी जीते हैं और इसे एक क्लासिक माना जाता है जो राम और उनकी पत्नी सीता के अपहरण के लिए रावण के प्रति उनके प्रतिशोध से संबंधित है।

जीतेंद्र
साल 1997 में आई फिल्म 'लव-कुश' में भगवान राम का किरदार हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता जितेंद्र ने निभाया था। इस फिल्म में माता सीता का रोल एक्ट्रेस जयाप्रदा ने अदा किया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। भगवान राम के रोल में जीतेंद्र ने भी लोगों का मन जीता था।

गुरमीत चौधरी
साल 2008 में एंडीटीवी इमेजिन पर 'रामायण' नाम से एक बार फिर राम के जीवन को उकेरा गया। इसमें टीवी के मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी ने राम का रोल किया था। गुरमीत को राम के किरदार में काफी पसंद किया गया और इस शो को खूब सफलता मिली थी। इस शो में उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने सीता का किरदार निभाया था।

सीनियर एनटीआर
सीनियर एनटीआर मशहूर तेलुगू अभिनेताओं में से एक हैं. लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। सीनियर एनटीआर को विशेष रूप से हिंदू देवताओं, भगवान कृष्ण, कर्ण और प्रभु श्रीराम के कैरेक्टर प्ले करने को लेकर जाना जाता है। उन्होंने 'लव कुश', 'सीताराम कल्याणम', 'श्री राम पट्टाभिषेकम' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में भगवान राम का किरदार निभाया है।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा












Click it and Unblock the Notifications