बॉलीवुड के पावर कपल्स, जो फैंस को देते हैं हैप्पी और सक्सेसफुल मैरिड लाइफ के ‘मंत्र’
आम शादीशुदा कपल्स की तरह सितारों की मैरिड लाइफ में भी खटपट होती है, लेकिन इन सबके बावजूद साथ आगे बढ़कर इन स्टार कप्लस ने मिसाल कायम की है।
मुंबई, 10 जून: प्यार और शादी के मामले में हमें सबसे ज्यादा रोमांचित करते हैं फिल्मी सितारे और उनकी फिल्में। फिल्मी दुनिया में तो ये सितारे कभी साथ तो कभी जुदा हो जाते हैं लेकिन रीयल लाइफ में बॉलीवुड में भी कई ऐसे कपल हैं, जो वाकई में अपने फैंस को पावर कपल गोल्स देते हैं। ऐसा नहीं है कि आम शादीशुदा कपल्स की तरह इन सितारों की मैरिड लाइफ में कोई खटपट नहीं होती, लेकिन कहते हैं ना, जहां प्यार है वहीं तकरार है। इन पावरफुल कपल्स से सभी को साथ निभाना सीखना चाहिए।

करीना कपूर-सैल अली खान
करीना कपूर और सैफ के लव अफेयर्स की भी खूब चर्चा रही थी। इनकी शादी की खबरों ने गॉसिप का बाजार खूब गर्म किया। इनकी शादी के समय कई तरह की बातें हुईं लेकिन दोनों ने अपने प्यार को आखिरकार अंजाम तक पहुंचाया।
ट्विंकल खन्ना-अक्षय कुमार
दोनों की जिंदगियां एकदम अलग हुआ करती थीं। लेकिन फिर भी दोनों सेलेब एक हुए और अपने रिश्ते को मुकाम तक पहुंचा दिया। दोनों एक दूसरे से कई मायनों में अलग हैं फिर भी एक हैं।
गौरी खान-शाहरुख खान
परफेक्ट कपल का परफेक्ट उदाहरण हैं गौरी खान और शाहरुख खान। अलग फैमिली बैकग्राउंड होने के बावजूद भी उन्हें एक होने से कोई नहीं रोक सका। दोनों शादी के 26 साल पूरे होने के बाद भी एक दूसरे को पूरा सम्मान देते हैं।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन
दोनों के प्यार से लेकर शादी तक कई कयास लगाए गए। लेकिन दोनों ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखते हुए अपनी शादी और इससे जुड़े हर एक रिश्ते को बखूबी संभाल कर रखा हुआ है।

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन
अमिताभ और जया बच्चन ने हाल ही में अपनी शादी की 49वीं सालगिरह मनाई है। ये पावर कपल सबके लिए एक प्रेरणा है। दोनों का रिश्ता किसी मिसाल से कम नहीं है। अमिताभ और जया ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications