लोकप्रिय टीवी सीरियल FRIENDS के एक्टर मैथ्यू पैरी का निधन

लोकप्रिय टीवी शो फ्रैंड्स (FRIENDS) एक अभिनेता मैथ्यू पैरी का निधन हो गया है। उनका शव लॉस एंजिलिस स्थिति उनके घर के बाथ टब में पाया गया है। मैथ्यू पैरी 54 वर्ष के थे। लॉस एंजिलिस पुलिस डिपार्टमेंट की रॉबरी-होमिसाइड डिटेक्टिव इस मामले की जांच कर रहे हैं।

पिकलबॉल गेम खेलने के बाद पैरी अपने घर लौटे थे। घर लौटने के बाद उन्होंने अपने असिस्टेंट को किसी काम से बाहर भेजा था। तकरीबन दो घंटे बाद वह वापस लौटा तो देखा कि पैरी जकूजी में हैं और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। जिसके बाद उसने 911 पर आपात सेवा के लिए फोन किया।

matthew perry

रिपोर्ट के अनुसार मौके से ड्रग्स बरामद किया गया है और किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जिन परिस्थितियो में पैरी की मृत्यु हुई है उससे उनके फैंस स्तब्ध हैं।

टीवी सीरियल फ्रैंड्स में चैंडलर बिंग के किरदार से वह काफी लोकप्रिय हुए थे। यह शो 1994 से 2004 के बीच टीवी पर आता था, जिसे काफी लोकप्रिय माना जाता है। शो में अपने किरदार की वजह से पैरी काफी लोकप्रिय हुए थे, उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+