'इधर नहीं, ऊपर देखो', Poonam Pandey ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस, हाथ मिलाते हुए लड़के ने की ऐसी हरकत, वीडियो वायरल

Poonam Pandey Viral Video: ग्लैमर वर्ल्ड की फेमस मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे अक्सर अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड बयानों को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाते हैं। अब उनका एक नया वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह एक इवेंट में ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं। हालांकि इस दौरान उनके लुक से ज्यादा एक शख्स से कही गई उनकी बात ने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

पूनम पांडे की बोल्ड और रिवीलिंग ड्रेस
पूनम पांडे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में पूनम पैपराजी से बातचीत करती और फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाती दिखाई दे रही हैं।

Poonam Pandey Viral Video

इवेंट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं पूनम पांडे

वीडियो में पूनम पांडे डीप नेक ड्रेस में अपना स्टाइलिश लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वह एक इवेंट में पहुंची थीं, जहां पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। इस दौरान एक शख्स भी उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए आगे आया।

पूनम ने उस शख्स से कहा- ऊपर देखो

फोटो खिंचवाने के दौरान पूनम पांडे उस शख्स से हाथ मिलाती हैं। इसी बीच उन्हें कुछ ऐसा महसूस हुआ, जिसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में उससे कहा- इधर नहीं, ऊपर देखो। पूनम की ये बात सुनते ही वहां मौजूद लोग हंसने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पूनम ने अपने बेबाक अंदाज में शख्स को सही जगह देखने की सलाह दे डाली।

गोविंदा के सपोर्ट में भी उतरी थीं पूनम पांडे

पूनम पांडे हाल ही में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रही चर्चाओं को लेकर भी सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने इस मामले में गोविंदा का समर्थन करते हुए कहा था कि लोगों को एक्टर के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पूनम पांडे ने कहा था कि गोविंदा जैसे पति मिलने पर किसी को शिकायत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने ये भी सवाल किया था कि अगर गोविंदा इतने बड़े स्टार हैं, तो क्या यै बात पहले से पता नहीं थी।

गोविंदा के साथ फिल्म में काम कर चुकी हैं पूनम

आपको बता दें कि पूनम पांडे और गोविंदा साथ में फिल्म 'आ गया हीरो' में काम कर चुके हैं। यही वजह है कि जब गोविंदा की निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं तेज हुईं, तो पूनम पांडे ने खुलकर एक्टर का समर्थन किया।

सुनीता आहूजा के बयानों पर भी किया था रिएक्ट

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें और बयान सामने आ रही हैं। सुनीता ने गोविंदा को लेकर कई चौंकाने वाली बातें कही हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एक्टर के कोमल रानी के साथ नजर आने पर भी प्रतिक्रिया दी थी। सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा पर तंज कसते हुए कहा था कि वह बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं और उन्हें 'शुगर डैडी' तक कह दिया था। इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।

पूनम ने कहा था- मैं 100 फीसदी गोविंदा के साथ हूं

सुनीता आहूजा के इन बयानों के बीच पूनम पांडे ने साफ तौर पर गोविंदा का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि वह इस मामले में 100 फीसदी गोविंदा के साथ हैं। अब पूनम पांडे का नया वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। फिलहाल वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। कुछ लोग पूनम के मजाकिया अंदाज की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके कमेंट को लेकर मीम्स और मजेदार बातें शेयर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+