'मेरे कामुक वीडियो से समाज सेवा होती है, मर्दों का तनाव दूर होता है', पूनम पांडे ने इरोटिक कंटेंट पर क्या कहा?
Poonam Pandey: पूनम पांडे एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इरोटिक कंटेंट और प्रॉस्टीट्यूशन को लेकर अपनी राय लोगों के साथ शेयर की है। उन्होंने कहा कि भारत में अगर प्रॉस्टीट्यूशन को कानूनी मान्यता मिलती है तो इससे अपराध दर को कम करने में मदद मिल सकती है और महिलाओं को भी इसका फायदा हो सकता है। इतना ही नहीं, पूनम पांडे ने अपने इरोटिक वीडियोज को भी एक तरह की 'समाज सेवा' करार दिया।
पूनम पांडे ने क्यों कही प्रॉस्टीट्यूशन को कानूनी मान्यता देने की बात?
RVCJ Movies के साथ बात करते हुए पूनम पांडे ने अपने कंटेंट का बचाव किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में बड़ी संख्या में लोग, खासतौर पर मर्द, तनाव से जूझ रहे हैं। उनका मानना है कि अगर उनका कोई वीडियो किसी व्यक्ति को कुछ समय के लिए तनाव से राहत देता है, तो इसमें बुरा क्या है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने प्रॉस्टीट्यूशन को कानूनी मान्यता देने की बात भी कही और दावा किया कि इससे खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में कमी आ सकती है।

दोस्त भी उड़ाते हैं पूनम पांडे के कंटेंट का मजाक
पूनम पांडे ने इंटरव्यू के दौरान अपने सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त उनके वीडियोज को देखते हैं और कभी-कभी उनका मजाक भी बनाते हैं। हालांकि पूनम पांडे का कहना है कि उन्हें अपने कंटेंट को लेकर होने वाली आलोचनाओं की आदत हो चुकी है।
ट्रोलिंग पर क्या बोलीं पूनम पांडे?
सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने को लेकर पूनम पांडे ने माना कि कई बार उन्हें भी गुस्सा आता है। ऐसे मौकों पर उनका मन करता है कि वह ट्रोलर्स को उसी अंदाज में जवाब दें लेकिन फिर वह खुद को रोक लेती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार उनके मन में भी ट्रोलर्स को गालियां देने का ख्याल आता है लेकिन उनके संस्कार उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। वह मानती हैं कि जवाब देते समय उन्हें अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
बॉयफ्रेंड की तस्वीरें शेयर कर बटोरी थीं सुर्खियां
पूनम पांडे पिछले कुछ सालों से अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण लगातार चर्चा में रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में उनके साथ एक शख्स नजर आया था। हालांकि उसका चेहरा साफ तौर पर नहीं दिखाया गया था। पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था। हालांकि पूनम की ओर से इसे लेकर अलग तरह की कोई पुष्टि सामने नहीं आई थी।
बेबी बंप की तस्वीरों से मचा था बवाल
इससे पहले अप्रैल 2026 में भी पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में आ गई थीं। हालांकि बाद में पूनम ने स्पष्ट किया था कि यो सिर्फ अप्रैल फूल प्रैंक था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था और यूजर्स ने इस तरह के मजाक पर सवाल भी उठाए थे।
2024 में अपनी मौत की खबर से चौंकाया था
-पूनम पांडे का नाम विवादों में तब भी आया था, जब साल 2024 में उनकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थी। उस समय उनके निधन की जानकारी सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शेयर की गई थी। बाद में एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर बताया था कि उनकी मौत की खबर एक जागरूकता अभियान का हिस्सा थी।
-हालांकि इस तरीके को लेकर पूनम पांडे को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेलनी पड़ी थी। लोगों ने पब्लिसिटी के लिए मौत जैसी संवेदनशील खबर का इस्तेमाल करने पर सवाल उठाए थे। वहीं अब इरोटिक कंटेंट और प्रॉस्टीट्यूशन को लेकर दिए गए बयान के बाद पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। उनके बयान पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
