मर कर वापस जिंदा होने वाली पूनम पांडे को हुआ फिर इश्क, मिस्ट्री मैन संग फोटोज की शेयर, जल्द करेंगी दूसरी शादी
Poonam Pandey Mystery Man: एक्ट्रेस और मॉडल Poonam Pandey अपने अनोखे स्टंट से सुर्खियां बनाती रहती हैं। इस बार फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस वेलेंटाइन पर में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री मैन के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। जिनके सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई। खबरें हैं कि पूनम फिर से प्यार में हैं और दूसरी बार शादी करने जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में पूनम बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वो अपने मिस्ट्री मैन के साथ मिरर सेल्फी लेते नजर आती हैं। वहीं, दूसरी में हाथ थामे हुए दिखाई देते हैं। एक अन्य फोटो में वह उस शख्स की बाहों में सुकून भरे अंदाज में दिखती हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया कैप्शन-"ये मेरी हैप्पी स्पेस है।" इस पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है।
हालांकि, इन तस्वीरों में उस व्यक्ति का चेहरा साफ तौर पर नहीं दिखाया गया है। यही वजह है कि फॉलोअर्स लगातार अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर यह शख्स कौन है। कमेंट सेक्शन में सवालों की भरमार है-क्या यह नया रिश्ता है या किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा? फिलहाल अभिनेत्री ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। मिस्ट्री मैन कौन है? क्या करता है? इसके बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐसा पहली बार नहीं है कि पूनम पांडे अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रही हों। साल 2020 में उन्होंने सैम बॉम्बे से विवाह किया था। शादी के कुछ ही समय बाद उन्होंने उन पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद दोनों अलग हो गए। इसके अलावा 2 फरवरी 2024 को उन्होने अपनी मौत की झूठी खबर फैला दी थी। बाद में उन्होंने कहा था की वो जिंदा हैं और उन्होंने यह खबर सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक स्टंट के रूप में फैलाई थी। अब देखना है ये मिस्ट्री मैन के साथ फोटोज पूनम का कोई स्टंट है या फिर वो सचमुच प्यार में हैं।












Click it and Unblock the Notifications