Poonam Pandey की पीआर टीम ने मांगी माफी, फर्जी मौत की खबर फैलाने की बताई वजह, कहा-'उनकी मां ने भी...'

Poonam Pandey: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। बाद में एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया था कि वह जिंदा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है।

अब पूनम पांडे की झूठी मौत की खबर के बाद जमकर विवाद हो रहा है। जिसके बाद अब उनकी पीआर टीम ने इस मामले में माफी मांगी। श्बांग के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया गया। साथ ही ये भी बताया कि इस झूठी खबर फैलाने की पीछे आखिर उनका क्या मकसद था।

Poonam Pandey

इस पोस्ट में लिखा है कि, 'हां, हम हॉटरफ्लाई के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने की पूनम पांडे की पहल में शामिल थे। इसके लिए हम सभी से दिल से माफी मांगते हैं। हमारा मकसद उन लोगों के जागरूकता फैलाना था जो कैंसर जैसी बीमारी का सामना कर रहे हैं। या फिर उनके प्रियजन इससे जूझ रहे हैं।'

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, हमारा मिशन सिर्फ सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता बढ़ाना था। साल 2022 में भारत में 123,907 सर्वाइकल कैंसर के मामले और 77,348 मौतें दर्ज की गई थी। ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर भारत की महिलाओं को प्रभावित करने वाली दूसरी सबसे ज्यादा घातक बीमारी है।'

पीआर टीम अपने पोस्ट में आगे बताया कि पूनम पांडे की मां भी कैंसर का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने लिखा, 'आपमें से बहुत से लोगों को ये नहीं पता होगा कि पूनम की मां ने कैंसर की जंग लड़ी है। इतने करीब से इसे देखने और पर्सनल लाइफ में इस तरह की बीमारी से लड़ने की चुनौतियों से गुजरने के बाद पूनम इसके प्रति जागरूकता की गंभीरता को समझती हैं। खासकर जब वैक्सीन मौजूद हो। पूनम पांडे की मौत की खबर के बाद लोगों ने गूगल कर इसके बारे में जानने की कोशिश की।'

पीआर एजेंसी ने पोस्ट के आखिरी में इस पर माफी मांगी और लिखा, 'हम उन लोगों से माफी मांगते हैं जिसकी वजह से वह आहत हुए। हम जानते हैं कि हमारे इस तरीके से बहस छिड़ गई है। हालांकि हमने किसी तरह की परेशानी पहुंचाई है तो इसके लिए खेद है।' फिलहाल पीआर टीम का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि 2 फरवरी 2024 को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। इस पोस्ट में बताया गया था कि एक्ट्रेस की सर्वाईकल कैंसर की वजह से मौत हो गई। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने दुख जताया। लेकिन अगले ही दिन पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर बताया कि वह जिंदा हैं और उन्होंने केवल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मौत की झूठी खबर फैलाई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+