Poonam Pandey पर 100 करोड़ की मानहानि का केस, मौत की फर्जी खबर उड़ाने पर हुआ ऐसा हाल
Poonam Pandey Defamation Case: फेमस एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने हाल ही में सर्वाइकल कैंसर से अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर खूब चर्चा बटोरी थी। एक्ट्रेस को उनके इस बेहुदा पब्लिसिटी स्टंट के लिए लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया था। अब पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे अपनी इस करतूत के लिए मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं।
पूनम पांडे के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज
खबर है कि पूनम पांडे और उनके पति पर मानहानि का केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने सफाई दी थी कि उन्होंने अपनी मौत की फर्जी खबर सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए फैलाई थी।

फैजान अंसारी ने दायर किया मामला
पूनम पांडे द्वारा अपनी मौत की झूठी कहानी रचने के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस और उनके एक्स पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला फैजान अंसारी ने दायर किया है। उन्होंने पूनम पांडे पर मौत का नाटक करके कैंसर की गंभीरता का मजाक बनाने और लाखों लोगों की भावनाओं और विश्वास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
पूनम पांडे ने इंस्टा पर शेयर की थी फर्जी मौत की खबर
फैजान अंसारी ने कथित तौर पर अधिकारियों से पूनम पांडे और उनके पूर्व पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार करने की भी अपील की है। आपको बता दें कि पूनम पांडे ने अपनी 'मौत' की फर्जी खबर की अनाउंसमेंट गत 2 फरवरी 2024 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
पूनम की पीआर टीम ने जारी किया था ऐसा स्टेटमेंट
पूनम पांडे की पीआर टीम ने पोस्ट में लिखा था- ये सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम पांडे को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी का अनुरोध करते हैं, जबकि हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।
पूनम ने वीडियो शेयर कर जिंदा होने का किया था खुलासा
वहीं मौत की झूठी खबर फैलाने के एक दिन बाद पूनम पांडे ने एक वीडियो स्टेटमेंट जारी कर खुलासा किया था कि वह जिंदा हैं। उन्होंने तर्क दिया था कि उनकी मौत की खबर का मकसद सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना था। एक्ट्रेस का ये पब्लिसिटी स्टंट किसी को भी पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें खरी खोटी भी सुनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications