Poonam Pandey की मौत को लोग अफवाह क्यों बता रहे हैं? क्यों नहीं लोगों को हो रहा है यकीन? कहीं सच में.......
Poonam Pandey Death News: फेमस मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे हमेशा से ही विवादों से घिरी रही हैं। ऐसे में उनकी मौत की खबर पर लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा है। खबर है कि सर्वाइकल कैंसर के चलते पूनम पांडे की मौत हो गई है। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनकी मौत को एक ऐसा पोस्ट शेयर किया गया, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।
पूनम पांडे की कैंसर से मौत
इस सोशल मीडिया पोस्ट में पूनम पांडे की मैनेजमेंट टीम ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी है। इसके बाद पूनम की मैनेजर पारुल ने भी निधन की खबर की पुष्टि की है। हालांकि लोगों को इसके बाद भी इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है। 32 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

आखिर क्या है पूनम की मौत का सच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। दावा किया जा रहा है कि जब उनका निधन हुआ तो वह उस समय अपने होमटाउन कानपुर में मौजूद थीं। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी मौत पुणे में हुई है। ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि पूनम पांडे की मौत कैंसर की वजह से नहीं हुई बल्कि उन्होंने सुसाइड किया है। लेकिन अभी तक कोई भी सही जानकारी नहीं दे पाया है।
पूनम का पब्लिसिटी स्टंट का इतिहास रहा है
पूनम के ऑफिशियल अकाउंट से जानकारी दिए जाने के बावजूद लोगों को उनकी मौत का भरोसा नहीं हो रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूनम पहले कई बार ऐसे पब्लिसिटी स्टंट कर चुकी हैं, जो बाद में झूठे साबित हुए हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण वर्ल्डकप 2011 था जब पूनम ने वादा किया था कि अगर टीम इंडिया फाइनल जीत जाती है तो वह अपने कपड़े उतार देंगी। हालांकि, बाद में उन्होंने ये साफ किया था कि ये बयान सिर्फ उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए दिया था।
लोगों ने पूनम की मौत को कहा फेक
सोशल मीडिया पर पूनम की मौत के दावों ने जहां कुछ लोगों को परेशान कर दिया है, वहीं ज्यादातर लोग इसे फेक बता रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसी चीजें पूनम पहले से करती आ रही हैं। हालांकि ज्यादातर रिपोर्ट्स में यही बताया जा रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। पर जैसा पूनम का इतिहास रहा है, उसके अनुसार इस बात पर प्राथमिक तौर से भरोसा कर पाना मुश्किल हो रहा है।
कंगना रनौत के शो में पूनम पांडे
पूनम पांडे एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। हाल ही में उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उनको आखिरी बार कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉकअप में देखा गया था। लॉकअप में भी पूनम ने कुछ ऐसे खुलासे किए थे, जिस पर भरोसा करना लोगों के लिए मुश्किल था। उन्होंने शो में अपने ब्रेकअप से लेकर पति की ओर से हुए टॉर्चर के बारे में बताया था जिसके बाद वह विवादों में घिर गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications