क्या आलिया भट्ट हैं पूजा भट्ट और महेश भट्ट की बेटी? सालों बाद एक्ट्रेस ने बताया सच, कहा- 'देश में ये कोई...'
पूजा भट्ट अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनको लेकर मीडिया में कई तरह की अफवाहें उड़ी जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
Pooja Bhatt: बॉलीवुड की फिल्ममेकर पूजा भट्ट अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में रही हैं। उन्हें लेकर कई ऐसी भी अफवाहें हैं जिसे सुनकर फैंस दंग रह गए थे। जब आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में कदम रखा था तो कहा जाता था कि वह महेश भट्ट और पूजा भट्ट की बेटी हैं। अब सालों बाद पूजा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।
पूजा भट्ट ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में इन अफवाहों को लेकर सच बता दिया। उन्होंने कहा कि, 'ये तो हमारे देश में कोई पुरानी चीज़ है। कभी कोई किसी बहन, किसी की भाभी, किसी की बेटी के बारे में बात करना। या फिर किसी बाप और बेटी के रिश्ते को खराब बताना। आप किसी को इसके लिए क्या रोक सकते हैं? यह बकवास है"।

हालाँकि, आलिया भट्ट पूजा की सौतेली बहन हैं। दोनों फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटियां हैं। आलिया के अपनी बेटी होने की अफवाहों पर आते हुए पूजा ने इन खबरों को 'बेतुका' बताया। वहीं पूजा भट्ट ने ये भी खुलासा किया कि बिग-बॉस शो की वजह से दोनों और एक दूसरे के करीब आए। आलिया शो का हर एपिसोड देखती थीं। जिस दिन वह बिग-बॉस के घर से बाहर आईं थी तो आलिया ने उन्हें फोन कॉल किया था।
बता दें कि, पूजा भट्ट ने हाल ही में पिता महेश भट्ट संग किस विवाद पर पहली बार चु्प्पी तोड़ी। उन्होंने कहा 'वो एक मोमेंट था, जो बेहद खूबसूरती से कैप्चर हुआ था। जब लोग बाप-बेटी के रिश्ते को गंदे नजर से देखते हैं, तो वह कुछ भी बात कर सकते हैं। मैं उन लोगों से बस यही कहना चाहूंगी कि उन्होंने जो देखा और पढ़ा। जो लोग फैमिली वैल्यूज की बात करते हैं वह बहुत कमाल का जोक है।' बता दें कि पूजा भट्ट हाल ही में बिग-बॉस ओटीटी का हिस्सा रही हैं और वह शो के आखिरी 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications