मेट्रो में लोगों ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे, तो पूजा भट्ट को आया गुस्सा, बोलीं-'ये कैसे जायज है'

Pooja Bhatt: सोशल मीडिया पर मुंबई की मेट्रो का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं। जिसमें तमाम सवार सभी यात्री जोर-जोर से 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए नजर आए। लेकिन सार्वजनिक जगह पर इस तरह से नारे लगाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट भड़क गईं।

पूजा भट्ट भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अब मुंबई मेट्रो में गरबा गाना और जय श्री राम के नारे लगाने पर भड़क गईं और उन्होंने अपने एक्स पर इस वीडियो को रिट्वीट कर कहा कि, ये सब लोगों को पब्लिक प्लेस में करने से पहले सोचना चाहिए।

Pooja Bhatt

दरअसल, इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मुंबई मेट्रो में लोग जयश्री राम के जयकारे लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ये भी गाते हुए नजर आए 'भारत का बच्चा बच्चा जय श्री राम बोलेगा।' इसके अलावा मेट्रो में खड़े कुछ अन्य लोग गरबा करने लगे। अब इस वीडियो को रिट्वीट कर पूजा भट्ट ने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा।

पूजा भट्ट ने लिखा, 'सार्वजनिक जगहों पर यह कैसे जायज है? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह हिंदुत्व पॉप है, क्रिसमस कैरोल है, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर है या इनके बीच कुछ भी है। सार्वजनिक स्थानों का इस तरह से दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। अधिकारी इसे कैसे और क्यों अनुमति दे रहे हैं? हां, अब दुरुपयोग पर ये ध्यान दें।'

पूजा भट्टा का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ फैंस ने उनका समर्थन किया तो कुछ ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इन्हें इस चीज से भी परेशानी है।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, मेट्रो में राम का नाम लेना गलत है और बीच सड़क में नमाज पढ़ना क्या वो सही है। वहीं कुछ फैंस ने एक्ट्रेस को सपोर्ट किया कि इस तरह से मेट्रो में नारे नहीं लगाने चाहिए।

पूजा भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनकर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब जल्द ही वह अमेज़ॉन प्राइम वीडियो की बिग गर्ल्स डोंट क्राई में दिखाई देंगी। सीरीज में वह एक स्कूल प्रिंसिपल की भूमिका निभाएंगी। पूजा के अलावा, श्रृंखला में अवंतिका वंदनपु, अनीत पड्डा, दलाई, विदुषी, लक्यिला, अफरा सैयद, अक्षिता सूद, राइमा सेन और जोया हुसैन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+