Salman Khan के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, कैसे गई जान? लॉरेंस बिश्नोई से एक्टर की कर रहे थे सुरक्षा
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। उनकी उम्र 41 साल थी। IANS की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि कॉन्स्टेबल गणेश, जो सलमान खान के घर के बाहर तैनात थे, अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल सलमान खान के घर पर अभी निगरानी रखी जा रही है और उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है।
सलमान खान के घर के बाहर तैनात कॉन्स्टेबल गणेश की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉन्स्टेबल गणेश की मौत हार्ट अटैक से हुई है। आपको बता दें कि दूसरी तरफ इस हादसे के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया गया है। दरअसल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर होने के कारण एक्टर की सुरक्षा को लेकर पुलिस अटेंटिव रहती है।

लॉरेंस बिश्नोई के चलते बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई 1990 के दशक से सुपरस्टार सलमान खान के पीछे पड़ा हुआ है। लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के सदस्य कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं और एक बार तो सुपरस्टार के घर पर फायरिंग भी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2024 में बाइक पर सवार दो लोगों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक्टर के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर कई राउंड फायरिंग की थी।
2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
बाद में पता चला कि फायरिंग का मकसद सलमान खान को सिर्फ डराना था और इसे लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर अंजाम दिया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान के कुछ करीबी दोस्त और सेलेब्स पर भी लॉरेंस बिश्नोई नजरें टिकी हुई हैं, जिनमें से कई लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है और डराया भी गया है।
काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है लॉरेंस
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जाता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक्टर सलमान खान से कथित तौर पर काले हिरण (ब्लैक बक) के शिकार का बदला लेना चाहता है। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई, जो साल 2022 में मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद चर्चा में आया था, उसने फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार मामले में कथित तौर पर शामिल होने के लिए सलमान खान को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है।
सलमान खान ने कहा था- मुझे धमकियों से डर नहीं लगता
वहीं कुछ समय पहले ही सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक फाइव स्टार होटल में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कभी-कभी सुरक्षाकर्मियों के साथ घूमना उनके लिए परेशानी का सबब बन जाता है। एक्टर ने ये भी कहा था कि उन्हें धमकियों से डर नहीं लगता और उन्होंने अपनी सुरक्षा और देखभाल भगवान पर छोड़ दी है।


Click it and Unblock the Notifications
