विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ मुंबई में क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज, भोपाली लोगों को बताया था 'होमो सेक्सुअल'

मुंबई, 26 मार्च: चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में भोपाल के लोगों को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।ऑप इंडिया वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि 'भोपाली' शब्द का मतलब होमोसेक्शुअल होता है। इसके बाद उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा में एक क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराई गई है। विवेक के इस इंटरव्यू का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Police complaint filed against the Kashmir Files director Vivek Agnihotri

मुंबई में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और भोपाल के रहने वाले रोहित पांडे ने भोपाल के नागरिकों को समलैंगिक कहने पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए वर्सोवा थाने में लिखित शिकायत दी है। वकील काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दर्ज कंप्लेंट में रोहित पांडे ने कहा है कि प्रमोशन के नाम पर सस्ती कंट्रोवर्सी खड़ी कर विवेक अग्निहोत्री 'द कश्मीर फाइल्स' से और मुनाफा कमाना चाह रहे हैं।

Recommended Video

    The Kashmir Files के डायरेक्टर Vivek Agnihotri के खिलाफ क्यों दर्ज हुई शिकायत | वनइंडिया हिंदी

    रोहित ने भोपाल के लोगों को बदनाम करने के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को अरेस्ट करने की मांग की है। भास्कर की खबर के मुताबिक रोहित पांडे ने यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, लेकिन अग्निहोत्री ने इसका एक भी पैसा विस्थापित कश्मीरी पंडितों पर खर्च नहीं किया है। भोपाल का होने के नाते मुझे उनके इंटरव्यू को देख शर्म आ रही है। भोपाल का होने के बावजूद उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का काम किया है।

    रोहित ने शिकायत में कहा है कि अग्निहोत्री का अपने शब्दों पर कोई कंट्रोल नहीं है। वे सिर्फ समाज के लिए ही नहीं देश के लिए भी खतरनाक हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक केस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (शांति भंग) के तहत एफआईआर होनी चाहिए।बता दें कि, उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा, 'मैं भोपाल में पला बढ़ा हुआ हूं, लेकिन भोपाली नहीं हूं, क्योंकि उनका एक अलग अंदाज होता है, मैं कभी आपको अकेले में समझाऊंगा। आप चाहें तो कभी किसी भोपाली से पूछ सकते हैं। किसी को बोलो ये भोपाली है, इसका सिंपल सा मतलब है कि ये होमोसेक्शुअल है। मतलब नवाबी शौक वाला।

    अग्निहोत्री की इस टिप्पणी का कई लोगों ने विरोध किया। इनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल हैं। बवाल मचने के बाद सफाई देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि 'आज के भोपाली का मतलब विवेक अग्निहोत्री है।' उन्होंने कहा कि किसी चीज को काट-पीट कर पेश किया जा रहा है। यह इसलिए हो रहा है कि कुछ लोग कश्मीर का सच जनता तक नहीं पहुंचने देना चाहते हैं। मैं यही कहूंगा कि आज के भोपाली का मतलब है विवेक अग्निहोत्री।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+