PM Modi के वीडियो पर ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? 2 मिनट 50 सेकंड के क्लिप से मचा हंगामा, क्यों बौखलाए लोग?

Bhumi Pednekar On PM Modi: CJP के नेतृत्व में पिछले कुछ समय से चल रहा छात्रों का विरोध प्रदर्शन भले ही अब खत्म हो गया हो लेकिन अब सोशल मीडिया पर उस समय के कई वायरल वीडियोज पर जमकर चर्चा शुरू हो गई है। आपको बता दें कि विरओध प्रदर्शन के दौरान ऐसे कई वीडियोज वायरल हुए थे जिनमें नेताओं और PM मोदी को गाली दी गई थी। इस तरह के वीडियोज को लेकर इन दिनों मामला गर्माया हुआ है।

पीएम मोदी के वीडियो के बाद भूमि पेडनेकर ने ये क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर बात की और साफ कहा कि उनके खिलाफ इस्तेमाल की गई अपमानजनक भाषा को लेकर किसी पर भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। दूसरी तरफ पीएम मोदी को गाली देने के मामले में कई सेलेब्स प्रधानमंत्री के सपोर्ट में नजर आए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है।

Bhumi Pednekar

भूमि पेडनेकर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को लताड़ा

इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई है। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा है कि ये सब हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। आपको बता दें कि पीएम मोदी के सपोर्ट में बोलने पर लोगों ने भूमि पेडनेकर को सोशल मीडिया पर घेर लिया है और उनसे कई तरह के तीखे सवाल किए जा रहे हैं।

लोगों के सवालों में घेरे में फंसीं भूमि पेडनेकर

लोगों ने भूमि पेडनेकर के वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं और एक्ट्रेस से पूछा है कि जब पुलिस कर्मी प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ हिंसा कर रहे थे तब वो चुप क्यों थी? तब उन्होंने सामने आकर इस मामले पर कोई बात क्यों नहीं की।

भूमि पेडनेकर ने पीएम मोदी के सपोर्ट में क्या कहा?

-आपको बता दें कि NEET पेपर लीक मामले के खिलाफ सीजेपी के नेतृत्व में हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारी संसद भवन की तरफ बढ़ने लगे थे, तब उनकी पुलिस से बहस और झड़प हो गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस का भी इस्तेमाल भी किया था। इस दौरान कुछ युवा पीएम मोदी के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आए थे।

-भूमि पेडनेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है- नमस्ते, हम सब क्या चाहते हैं? हम सब चाहते हैं कि देश की प्रगति हो। पिछले कुछ हफ्तों में जो भी बातें हुई थीं, वो इसलिए हुए थीं कि हम चाहते थे कि पॉजिटिव तरह से जो चीजें ठीक करने की जरूरत है तो वो ठीक हों और ऐसा हुआ भी। वो आवाज लीडरशिप तक पहुंची और मुझे लगता है कि पॉजिटिव चीज की शुरुआत हुई है।

-भूमि पेडनेकर ने आगे कहा- एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट लग गए हैं और बहुत सारे सिस्टेमैटिक बदलाव आएंगे। हालांकि बहुत सारी ऐसी चीजों को लेकर मैं सहमत हूं और कई चीजों को लेकर असहमत हूं। एक्ट्रेस ने कहा- जो वीडियो सामने आ रहे है और जिस तरह की भाषा देश के युवा इस्तेमाल कर रहे हैं, हम ऐसे बात नहीं करते। क्या हम हमारे घर के बड़े बुजुर्गों से ऐसे बात करेंगे? गाली गलौज देंगे? ये हमारी संस्कृति नहीं है। ये गलत है।

लोगों ने लगा दी भूमि पेडनेकर की क्लास

-आपको बता दें कि भूमि पेडनेकर के इस वीडियो पर जहां कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया है, वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को इस मामले में घेरते हुए उनसे तीखे सवाल पूछे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जब हमारे मंत्री भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल करें, तो मैं चाहूंगी कि आप तब भी आवाज उठाएं।

-एक दूसरे शख्स ने लिखा है- जब आपके पास कहने के लिए कुछ भी अच्छा न हो तो आपको चुप रहना चाहिए। बहुत ही पुरानी और सही बात है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- आप ही रचनात्मक चीज का प्रस्ताव करते हैं फिर। गाली तो संसद में भी होती है। आपको वो नहीं दिखा या आपने कभी संसदीय कार्यवाही नहीं देखी हमारे देश की। एक यूजर ने भूमि पेडनेकर पर निशाना साधते हुए उनके वीडियो को लेकर लिखा है- इस बात का आपने जिक्र नहीं किया कि पेलेट गन का इस्तेमाल कैसे किया गया और बच्चों की किस तरह पिटाई की गई।

भूमि पेडनेकर का वीडियो हुआ वायरल

फिलहाल भूमि पेडनेकर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। जहां कुछ लोग एक्ट्रेस की बात का समर्थन करते हुए अभद्र भाषा के इस्तेमाल को गलत बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और छात्रों के साथ कथित हिंसा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में भूमि पेडनेकर का वीडियो सामने आने के बाद ये मुद्दा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+