'छावा' की पीएम नरेंद्र मोदी ने की तारीफ, विक्की कौशल ने जताया आभार

PM Modi praised Chhava: छावा की इन दिनो धूम मची हुई है। फिल्म का कलेक्शन भी छाया हुआ है। 8 दिन में फिल्म ने 230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को दर्शकों से भी जबरदस्त प्यार मिल रहा है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 23 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म की तारीफ खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की है। साथ ही उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा में महाराष्ट्र के योगदान पर भी बात की है।

पीएम मोदी 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा, ये मुंबई और महाराष्ट्र है, जिसने मराठी सिनेमा के साथ हिंदी सिनेमा को भू खूब आगे बढ़ाया है। इन दिनो तो छावा की भी धूम मची हुई है। संभाजी महाराज के शौर्य से परिचय शिवाजी सावंत के उपान्यास ने ही करवाया है। बता दें, विक्की कौशल की ये फिल्म इसी उपन्यास पर आधारित है।

PM Modi praised Chhava

पीएम मोदी से अपनी फिल्म की तारीफ सुनते ही विक्की कौशल झूम उठे। उन्होंने उनका आभार भी व्यक्त किया। इंस्टाग्राम में पर उन्होंने पीएम का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, शब्दों से परे सम्मान। आपका बहुत बहुत आभार पीएम नरेंद्र मोदी जी। विक्की की फिल्म को खूब सराहा जा रहा है। छावा का अभी भी बज बना हुआ है। इस फिल्म ने मेरे हसबैंड की बीवी की भी कमाई पर असर डाल दिया है। हालांकि भी देखना ये है कि फिल्म 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाती है या नहीं। भले ही फिल्म का कलेक्शन 250 करोड़ रुपए के पास पहुंच गई है। लेकिन अब इस फिल्म की कमाई भी फीकी पड़ती नजर आ रही है। हालांकि ट्रेड पंडितों का मानना है कि जल्द ही ये फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा और विनीत सिंह भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+