ममता कुलकर्णी के इस फोटोशूट ने मचा दिया था बवाल, ब्लैक में बिकी थी मैगजीन, फिर जो हुआ वो कोई सोच नहीं सकता

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी एक समय पर फिल्मों में बतौर हीरोइन राज कर रही थीं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह बिग बॉस के होस्ट सलमान खान से लेकर सुनील शेट्टी, आमिर खान, गोविंदा जैसे बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुकी हैं। हालांकि कई गलतियों की वजह से उनका सुपरहिट करियर डूब गया था। ममता कुलकर्णी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें बहुत कम समय में स्टारडम हासिल हो गया था, लेकिन वह इसे संभाल नहीं पाईं। एक्ट्रेस ने एक ऐसा फोटोशूट करवाया था जिसकी वजह से काफी बवाल मच गया था।

ममता कुलकर्णी के फोटोशूट ने मचाई तबाही
साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'तिरंगा' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी कई कारणों से चर्चा में रही हैं। उनकी प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ काफी विवादों में घिरी रही है। जानकारी के अनुसार ममता कुलकर्णी ने सितंबर 1993 में 'स्टारडस्ट' मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। इस समय कोई भी एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन करने से भी कतराती थी और ऐसे में ममता के इस फोटोशूट ने तबाही मचा दी थी।

Mamta Kulkarni

लोगों ने मैगजीन को ब्लैक में खरीदा था
ममता कुलकर्णी की इस बोल्ड तस्वीर के साथ जैसे ही ये मैगजीन बाजार में उतरी तो इस पर विवाद शुरू हो गया था। एक तरफ जहां कुछ लोगों को ये काफी पसंद आ रही थी, वहीं कुछ लोग इसका जमकर विरोध कर रहे थे। आपको बता दें कि कई लोगों ने तो इस मैगजीन को ब्लैक में भी खरीदा था।

ममता कुलकर्णी का टॉपलेस फोटोशूट
कहा जाता है कि ममता कुलकर्णी ने इस टॉपलेस फोटोशूट को करवाने से पहले कई बार सोचा था। उन्हें जब ये पहली बार ऑफर हुआ तो उन्होंने इसे करने से पहले थोड़ा समय मांगा था। इसके अलावा उनहोंने ये शर्त भी रखी थी कि अगर उन्हें ये पसंद आएगा तभी ये मैगजीन में छपेगा।

mamta kulkarni

ममता कुलकर्णी पर लगा था जुर्माना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मैगजीन ने उनकी इस शर्त को स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद उनका बोल्ड शूट हुआ था और उनकी इजाजत के बाद ही इसे छापा गया था। खबर है कि इसको लेकर ममता कुलकर्णी पर जुर्माना भी लगाया गया था। हालांकि ममता कुलकर्णी इस बोल्ड फोटोशूट के बाद रातों-रात स्टार बन गई थीं।

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जुड़ा था नाम
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के साथ जोड़ा गया था। सिर्फ इतना ही नहीं ममता कुलकर्णी पर ड्रग्स सप्लाई करने का भी आरोप लगा था। इन आरोपों के बाद फिल्म मेकर्स ने ममता कुलकर्णी से दूरी बना ली थी। ऐसे में धीरे-धीरे उनका एक्टिंग करियर डूबने लग गया था। साल 2003 में ममता कुलकर्णी ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया था और वह योगिनी बन गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+