'मेरे शरीर को लेकर लोगों ने की थी इस तरह की बातें...', बॉडी शेमिंग को लेकर राधिका आप्टे का छलका दर्द

Radhika Apte On Body Shaming: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कहा- मुझे एक बार वजन कम करने के लिए कहा गया था और इस वजह से मैंने वो फिल्म ही खो दी थी।

radhika apte

Radhika Apte On Body Shaming: एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कई बॉलीवुड और दक्षिण फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। फिलहाल राधिका आप्टे अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिसेज अंडरकवर' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक ऑनलाइन चैनल को दिए गए इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने बताया कि बॉलीवुड में उनके शुरुआती कई साल संघर्ष भरे थे। राधिका ने कहा कि उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें नोज और बूब जॉब करने के लिए भी कहा गया था। वह इन सब बातों से परेशान रहने लगी थीं।

'मैं सेक्स कॉमेडी ही कर सकती हूं'
आज के समय में 35 वर्षीय राधिका आप्टे अपने करियर में काफी सफल हो गई हैं लेकिन शुरुआती दिन उनके लिए बिल्कुल अच्छे नहीं थे। राधिका आप्टे ने इंटरव्यू में बताया- इंडस्ट्री में लोगों की धारणाएं अजीब हैं। लोग सोचते थे कि मैं एक गांव से आई हुई लड़की हूं, जब तक कि मैंने फिल्म 'बदलापुर' नहीं की थी। वहीं 'बदलापुर' के बाद, लोगों ने सोचा कि मैं केवल सेक्स कॉमेडी ही कर सकती हूं, मैं स्क्रीन पर नग्न हो सकती हूं। इसलिए, मैं रुक गई। मैंने उन्हें कभी हां नहीं कहा।

radhika apte

'लोगों ने कहा था- तुम्हारी नाक अच्छी नहीं है'
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने कहा- मुझे एक बार वजन कम करने के लिए कहा गया था और इस वजह से मैंने वो फिल्म ही खो दी थी। दरअसल मेरा वजन तीन या चार किलो अधिक था जो कि उस रोल में फिट नहीं बैठ रहा था। जब आप इंडस्ट्री में नए होते हो तो लोग कई तरह की बातें करते हैं। लोगों ने कहा था- तुम्हारी नाक अच्छी नहीं है। तुम्हारे बूब्स बड़े नहीं है। तुम नोज और बूब जॉब करवा लो।

लोग आपके शरीर पर टिप्पणी नहीं कर सकते
राधिका आप्टे ने कहा- कुछ लोग आपके शरीर पर टिप्पणी करने लगते हैं जैसे कि ये उनका अधिकार हो। हालांकि अब हम जागरूकता के चलते पिछले कुछ वर्षों में इसके बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने आगे कहा- अब अगर कोई मुझसे ऐसा कहता है तो मैं उसके प्रोजेक्ट से अपने आप बाहर हो जाती हूं।

radhika apte

'मैं शरीर को लेकर कुछ नहीं सुन सकती'
राधिका आप्टे ने आगे कहा- अगर आज कोई मेरे शरीर को लेकर किसी तरह की टिप्पणी करता है, तो मैं इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी और सुनिश्चित करूंगी कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाए या फिर मैं खुद ही उनके दूर हो जाऊं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+