'मैं बाहर गई थी और पति ने ऐसा कांड कर लिया', अरमान मलिक की हरकत पर पायल का चौंकाने वाला खुलासा

Payal Malik On Armaan Malik: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के शुरू होते ही ये लोगों को पसंद आने लगा है। शो में जमकर ड्रामा शुरू हो चुका है। कंटेस्टेंट्स की तीखी बहस और उनकी पर्सनल लाइफ के खुलासों के कारण ये रिएलिटी शो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

यूट्यूबर अरमान मलिक हो रहे हैं ट्रोल
यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां पायल और कृतिका के इस शो में आने के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही घर में उनके खुलासों ने भी दर्शकों को चौंका दिया है।

Payal Malik

कृतिका मलिक को लेकर पायल का बड़ा खुलासा
हाल ही में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने अपनी सौतन कृतिका मलिक से अपने पति की दूसरी शादी के बारे में खुलकर बात की और इस दौरान वह कैमरे के सामने फूट फूटकर रोने लगी थीं।

'पायल और अरमान ने अचानक कर ली शादी'
'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पायल मलिक को अपने पति अरमान और कृतिका की शादी के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है। उस दिन को याद करते हुए पायल कहती है- कृतिका और अरमान एक साथ कहीं बाहर गए थे और शादी करने का फैसला कर लिया था।

पति की दूसरी शादी पर पायल का बड़ा बयान
पायल मलिक ने आगे कहा- अरमान मलिक और कृतिका शादी करके वापस आ गए थे। बाद में मुझे एक फोन आया जिसमें कुछ अच्छी खबर के बारे में हिंट दिया गया था। मैं तुरंत समझ गई कि अरमान और कृतिका ने शादी कर ली है।

'कृतिका और अरमान कहीं साथ में गए थे'
पायल ने बताया- एक दिन मैं घर से बाहर थी और कृतिका और अरमान कहीं साथ में गए थे। इन्होनें बात की होगी आपस में कि शादी कर लेते हैं। इसके बाद मेरे पास अरमान का फोन आया और उन्होंने कहा- अरे पायल एक न खुशखबरी देनी है, मैं इनकी हर एक चीज समझती हूं मैंने कहा तुमने दूसरी शादी कर ली।

घरवालों के सामने फूट-फूटकर रोई पायल
इसके बाद मुनीषा खटवानी पायल से पूछती हैं कि क्या उसे बुरा नहीं लगता कि उसकी सबसे अच्छी दोस्त ने उसे धोखा दिया है। इसके तुरंत बाद पायल मलिक फूट-फूट कर रोने लगी जाती हैं। पायल के लिए आंसू रोकना मुश्किल हो गया था और वह सवाल का जवाब देने से पहले ही जोर जोर से रोने लगती है।

अरमान मलिक ने पायल को समझायी ऐसी बात
अरमान मलिक ये सब देख लेते हैं और तुरंत पायल को चुप कराने के लिए उसके पास पहुंचते हैं। वहीं कृतिका घरवालों को बताती है कि जब भी पायल शादी के बारे में किसी को बताती है तो वह हमेशा इमोशनल हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+