Payal Gaming Dubai MMS: पायल संग नजर आया मिस्ट्री मैन कौन? Video ने मचाया हड़कंप, क्या है 10वें पति का सच?
Payal Gaming Dubai MMS: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और फेमस गेमर पायल धरे, जिन्हें लोग पायल गेमिंग के नाम से जानते हैं, एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। इस समय इंटरनेट पर उन्हीं का हॉट टॉपिक छाया हुआ है।
पायल धरे की हो रही जमकर चर्चा
हालांकि इस बार वजह 25 साल की पायल धरे का कोई नया गेमिंग कंटेंट नहीं बल्कि दुबई से जुड़ा एक पुराना वीडियो है जो अचानक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

1 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो का दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, टेलीग्राम और टिकटॉक पर पायल धरे के नाम से 1 मिनट 20 सेकेंड के कथित आपत्तिजनक वीडियो के स्क्रीनशॉट और थंबनेल शेयर किए जा रहे हैं। कई पोस्ट्स में फुल वीडियो देखने के लिए लिंक भी दिए गए हैं जिससे लोग तेजी से भ्रमित हो रहे हैं। हालांकि शुरुआती जांच में ये दावा पूरी तरह फर्जी पाया गया है।
दुबई वीडियो में 10वें पति का जिक्र
-वायरल वीडियो में पायल गेमिंग दुबई के एक इवेंट में नजर आ रही हैं। उनके साथ एक मिस्ट्री मैन भी दिखाई देता है। वीडियो में पायल मजाकिया अंदाज में उस शख्स को अपना 10वां पति बताती सुनाई देती हैं। वहीं सामने मौजूद मिस्ट्री मैन भी उन्हें अपनी 5वीं बीवी कहता नजर आता है।
-इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि ये वीडियो नया नहीं है बल्कि करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है।
डीपफेक वीडियो के बाद पायल गेमिंग को लेकर बढ़ा विवाद
-दरअसल हाल ही में पायल गेमिंग का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके चलते वह पहले ही सुर्खियों में थीं। इसी बीच अब उनका ये पुराना दुबई वीडियो भी लोगों की नजरों में आ गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
-आपको बता दें कि वीडियो पायल गेमिंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर नहीं किया था। इसे उस मिस्ट्री मैन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था।
कौन है वीडियो में नजर आने वाला मिस्ट्री मैन?
-इस वीडियो में पायल के साथ दिखने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि फेमस ट्रैवल यूट्यूबर अभिनव रेड्डी हैं। अभिनव अपने यूट्यूब चैनल अभी-ट्रेवल्स पर अलग-अलग देशों के व्लॉग्स शेयर करते हैं।
-दुबई के इसी इवेंट का व्लॉग भी अभिनव रेड्डी ने अपने चैनल पर पोस्ट किया था। वीडियो में अभिनव दुबई के शेख के गेटअप में नजर आ रहे हैं और पूरा सीन मजाकिया अंदाज में फिल्माया गया है।
-वीडियो में अभिनव रेड्डी हंसते हुए पायल गेमिंग से कहते हैं कि वह उनकी 5वीं पत्नी हैं। इसके जवाब में पायल भी उसी हल्के-फुल्के अंदाज में उन्हें अपना 10वां पति कह देती हैं। ये बातचीत पूरी तरह मस्ती और एंटरटेनमेंट के मकसद से की गई थी लेकिन सोशल मीडिया पर इसे गंभीरता से लिया जाने लगा है।
कौन हैं पायल गेमिंग?
-पायल धरे मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गेमिंग वीडियोज से की थी और देखते ही देखते वह सोशल मीडिया की टॉप इंफ्लुएंसर बन गईं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर पायल गेमिंग के 4.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर उनके 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। उनकी वीडियो पर अक्सर मिलियन्स में व्यूज आते हैं।
-हालांकि पायल गेमिंग का ये वीडियो पुराना है और मजाक के तौर पर बनाया गया था लेकिन इसके वायरल होते ही पायल गेमिंग एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। फिलहाल पायल की ओर से इस वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पायल गेमिंग की कमाई और रॉयल लाइफस्टाइल
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि पायल गेमिंग (पायल धरे) की कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपए के आसपास है। इसमें यूट्यूब, ब्रांड एंडोर्समेंट और उनके खुद के ब्रांड Thriftxpayal से होने वाली आय शामिल है। वह एक महीने में 20 से 25 लाख रुपए तक की कमाई कर लेती हैं। वह गेमिंग जोन और सोशल मीडिया को लेकर काफी एक्टिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications