Indian Idol 12 के ग्रैंड फिनाले से पहले पवनदीप राजन बने विनर? सोशल मीडिया पर फोटो हो रही वायरल
मुंबई, 15 अगस्त: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। आज रात तक इंडियन आइडल को अपना 12वें सीजन का विजेता मिल जाएगा। लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट पवनदीप राजन की एक तस्वीर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, वायरल फोटो में पवनदीप के हाथ इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी और साथ में 25 लाख का चेक दिख रहा है। ऐसे में इस फोटो को देखकर जहां उनके फैंस खुश है, वहीं कुछ लोग हैरान भी नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी जीत ली?
ऐसे में इस फोटो के वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल 12 की विजेता की ट्रॉफी जीत ली है? अगर यह सच है तो यह पवनदीप राजन के सभी फैंस के लिए खुशखबरी होगी, क्योंकि इंडियन आइडल 12 की जर्नी में पहाड़ों से आए एक लड़के का सपना सच होने जैसा होगा। हालांकि अभी ऐसी कोई घोषणा नहीं हुईं हैं, लेकिन उनकी तारीफ हर जगह सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं।

पूरी तरह से फेक हैं पवनदीप राजन की फोटो
हालांकि इस फोटो की सच्चाई की बात करें तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल पवनदीप राजन की फोटो पूरी तरह से फेक है और एडिट की हुई लग रही हैं। हां एक बार इसको देखकर किसी को भी गलतफहमी हो सकती हैं, लेकिन यह पूरी तरह से फेक हैं। अगर आप इसे गौर से देखेंगे को साफ पता लग जाएगी की पूरी तरह से एडिट की गई तस्वीर हैं। क्योंकि 25 लाख के चेक पर जो डेट डली हुई है, वो आज की ना होकर 15 मई की है। इसके अलावा सबको पता है कि 15 अगस्त यानी आज दोपहर 12 बजे से ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। ऐसे में ऐसे कोई दावे का सवाल नहीं उठता।

आज रात मिल जाएगा इंडियन आइडल को अपना विनर
हालांकि उनके फैंस का दावा है कि इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन ही होने वाले हैं। वैसे बस कुछ वक्त की बात है इंतजार खत्म होकर इस बात से भी पर्दा उठा जाएगा की अगला विनर कौन होने वाला हैं। बता दें कि शो के अंतिम वक्त में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शन्मुखप्रिया, सायली कांबले, निहाल तारो और मोहम्मद दानिश सहित टॉप 6 कंटेस्टेंट्स के बीच आज ट्रॉफी की जंग चल रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि आखिर किसके सिर यह ताज सजने वाला हैं।












Click it and Unblock the Notifications