'मेरा एक बच्चो हो, मैं मां बनूंगी', Pawan Singh की पत्नी ज्योति पहुंचीं IVF सेंटर, तलाक से पहले की कैसी डिमांड
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की शादीशुदा लाइफ में लंबे समय से हलचल मची हुई है। दोनों के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आपको बता दें कि दोनों के तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। हालांकि ज्योति ने हमेशा कहा है कि वो इस रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रही हैं लेकिनवहीं पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी से अलग होकर नई शुरुआत करना चाहते हैं।
रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं पवन सिंह
इसी बीच पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने मां बनने की अपनी इच्छा को लेकर खुलकर बात की है। जानकारी के अनुसार इन दिनों पवन सिंह रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं। ये शो गत 2 अगस्त 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसमें भोजपुरी स्टार्स की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार किस्से दिखाए जा रहे हैं।

ज्योति सिंह IVF सेंटर पहुंची थीं
आपको बता दें कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह हाल ही में एक IVF सेंटर पहुंची थीं। वहां उन्होंने अपनी भावनाएं शेयर करते हुए कहा- मैं भी एक महिला हूं और मेरा भी मन होता है कि मेरा एक बच्चा हो। मैं भी मां बनूं। उन्होंने आगे मुस्कुराते हुए कहा कि अगर भविष्य में कभी ऐसा फैसला लेती हैं तो इसी सेंटर में आएंगी।
क्या IVF के जरिए मां बनना चाहती हैं ज्योति सिंह?
जब ज्योति सिंह से पूछा गया कि क्या वह IVF के जरिए मां बनने के बारे में सोच रही हैं, तो उन्होंने बिना हिचक जवाब दिया- बिल्कुल, क्यों नहीं। अगर मैं लोगों को जागरूक कर रही हूं तो भविष्य में मुझे ऐसा लगा तो मैं जरूर IVF से मां बनूंगी। उनकी बातों से साफ महसूस हो रहा था कि वह मां बनने की इच्छा रखती हैं लेकिन फिलहाल परिस्थितियां उनके पक्ष में नहीं हैं।
ज्योति सिंह ने पति पवन सिंह पर लगाए थे गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह का साल 2015 में निधन हो गया था। उसके बाद साल 2018 में पावरस्टार ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। हालांकि कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ये भी दावा किया था कि पवन सिंह ने उनकी इच्छा के खिलाफ उनका अबॉर्शन कराया है। हालांकि एक्टर ने इन सभी आरोपों को हमेशा गलत बताया है।
ज्योति सिंह और पवन सिंह के तलाक का मामला
ज्योति सिंह भोजपुरी स्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। 25 मार्च 2023 को कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुलह की कोशिश के लिए बुलाया था। उस दिन पवन सिंह कोर्ट पहुंचे थे लेकिन ज्योति सिंह पेश नहीं हुई थीं।
'कोर्ट जो भी फैसला करेगा, मुझे मंजूर होगा'
कोर्ट में पवन सिंह ने जज से कहा था- अदालत जो भी फैसला करेगा, मुझे मंजूर होगा। उन्होंने ये भी कहा कि वह वन-टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हैं ताकि ये विवाद जल्द खत्म हो सके। पवन सिंह ने कोर्ट में कहा था- ज्योति सिंह की वजह से मेरा करियर प्रभावित हो रहा है। मैं अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहा हूं। इसी वजह से मैं अब इस रिश्ते से बाहर निकलकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता हूं। मैं ज्योति सिंह से तलाक चाहता हूं।
'मुझे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है'
इसके बाद पवन सिंह ने कहा था- शादी के बाद से ही मुझे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। ज्योति ने न सिर्फ मुझे परेशान किया है बल्कि मेरे परिवार को भी गंदे तरीके से तोड़ने की कोशिश की है। इस रिश्ते का असर मेरे करियर पर भी पड़ रहा है। मैं ठीक से अपना काम भी नहीं कर पा रहा हूं। अब साथ रहने का कोई चांस ही नहीं है।
पहली पत्नी की साल 2015 में हुई थी मौत
पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में खुद की जान ले ली थी। इसके बाद पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि बाद में उन्होंने अचानक ही मार्च 2018 में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। दोनों की शादी बलिया के एक शंकर होटल में धूमधाम से हुई थी। अक्षरा सिंह भी पवन सिंह की इस अचानक हुई शादी से शॉक्ड हो गई थीं। हालांकि पवन सिंह और ज्योति सिंह का ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका।


Click it and Unblock the Notifications
