Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह के होटल में हुई छापेमारी, क्या है वजह? अब सरेआम कह दी ऐसी बात
Pawan Singh and Jyoti Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर जगह उन्हीं की चर्चा हो रही है।
ज्योति सिंह के होटल में हुई थी छापेमारी
दरअसल ज्योति सिंह इस वक्त काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इसी बीच देर रात उनके होटल में हुई प्रशासनिक छापेमारी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

देर रात प्रशासन ने होटल में मारा था छापा
जानकारी के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच रोहतास जिले के बिक्रमगंज स्थित एक होटल में देर रात प्रशासन की टीम ने छापेमारी की थी। बताया जा रहा है कि उस वक्त ज्योति सिंह उसी होटल में ठहरी हुई थीं। अचानक हुई इस कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया था।
ज्योति सिंह ने लगाया राजनीतिक प्रताड़ना का आरोप
-इस छापेमारी के बाद ज्योति सिंह ने प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रात में बिना किसी महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी के होटल की तलाशी ली गई थी। ये पूरी तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक है। प्रशासन की तरफ से मुझे परेशान किया जा रहा है।
-ज्योति सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा और तेज हो गई है। समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। वहीं विपक्ष इस कार्रवाई को सामान्य जांच प्रक्रिया का हिस्सा मान रहा है।
ज्योति सिंह और पवन सिंह का रिश्ता
-आपको बता दें कि ज्योति सिंह न सिर्फ अपने चुनावी अभियान को लेकर बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लगातार खबरों में रहती हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह से उनकी अनबन किसी से छिपी नहीं है।
-बीते महीनों में दोनों के बीच कई बार आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला है। ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया और मीडिया इंटरव्यू में पवन सिंह के खिलाफ कई बयान दिए हैं, जिन पर अभिनेता ने भी जवाबी टिप्पणी की थी।
चुनावी माहौल में बढ़ी हलचल
बिहार चुनाव 2025 के परिणामों से पहले इस छापेमारी से राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उतरीं ज्योति सिंह लगातार अपने प्रचार में जनता से जुड़ने की कोशिश कर रही थीं। वहीं इस घटना के बाद उन्होंने साफ कहा है- मैं डरने वाली नहीं हूं। जनता मेरे साथ है और मैं जीत कर दिखाउंगी।
छापेमारी ने चुनावी माहौल को किया गर्म
ज्योति सिंह के होटल में हुई इस देर रात की छापेमारी ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन की ओर से इस पर क्या सफाई दी जाती है और ज्योति सिंह इस मामले को आगे कैसे उठाती हैं। बिहार की राजनीति में फिलहाल पवन सिंह और ज्योति सिंह की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में है।












Click it and Unblock the Notifications