'मैं अभागन हूं', करवा चौथ पर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने की पूजा, पति-पत्नी विवाद में अब नया ट्विस्ट
Pawan Singh and Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद अब घर की चारदीवारी से निकलकर सोशल मीडिया का मुद्दा बन गया है।
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने रखा था करवाचौथ का व्रत
इंटरनेट पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ पवन सिंह को ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ ज्योति सिंह पर राजनीतिक उद्देश्य का आरोप लगा रहे हैं। विवादों के बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा था।

चांद की पूजा करते हुए ज्योति सिंह का वीडियो हुआ वायरल
-ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है। वीडियो में वह लाल साड़ी पहनकर चांद की पूजा करती दिख रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से यही प्रार्थना है कि मेरी जैसी अभागन कोई और न बने। सभी माताओं और बहनों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।
-ज्योति सिंह का ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दे दी है। एक ओर जहां कई यूजर्स ने उन्हें धैर्यवान पत्नी बताया, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है।
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद
-पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा ये विवाद दिन-ब-दिन गहराता जा रहा है। ज्योति सिंह का आरोप है कि पवन सिंह उनके साथ बदसलूकी करते हैं और अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखते हैं। उनका कहना है कि वह जनता की सलाह पर अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती थीं, लेकिन पवन सिंह ने उन्हें बार-बार अपमानित किया है।
-वहीं दूसरी तरफ पवन सिंह का दावा है कि ज्योति सिंह का पूरा ड्रामा राजनीतिक मंशा से किया जा रहा है। उनके मुताबिक ज्योति बिहार चुनाव लड़ना चाहती हैं। पवन सिंह ने कहा था- ज्योति ने मुझसे कहा था कि मैं उन्हें विधायक का टिकट दिलवा दूं, लेकिन ये मेरे बस में नहीं था। तभी से वह मेरे खिलाफ बयान दे रही हैं।
आत्मदाह की चेतावनी और कानूनी मामला
-विवाद इस कदर बढ़ गया कि हाल ही में ज्योति सिंह ने आत्मदाह की धमकी तक दे दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।
-आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस आरा के फैमिली कोर्ट में चल रहा है। दोनों कई सालों से अलग-अलग रह रहे हैं, लेकिन मामला अभी भी अदालत में विचाराधीन है।
फैंस ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
-सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर फैंस की राय बंटी हुई है। कुछ लोग ज्योति सिंह के हौसले की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ पवन सिंह को गलत समझे गए पति बता रहे हैं। हालांकि, सच्चाई जो भी हो, इस पूरे घटनाक्रम ने भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल जरूर मचा दी है।
-करवाचौथ जैसी शुभ रात को जारी ये भावनात्मक बयानबाजी इस बात का प्रमाण है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच की कड़वाहट अभी खत्म नहीं हुई है और अब हर कोई इस रिश्ते के अगले मोड़ का इंतजार कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications