Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने बिना पति ही मनाया करवा चौथ, छलनी से देखा चांद, वीडियो हुआ वायरल

Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे विवाद के बीच करवा चौथ पर ज्योति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लाल साड़ी, हाथों में चूड़ा और पूजा की थाली के साथ उन्होंने पारंपरिक अंदाज में त्योहार मनाया। वीडियो में ज्योति छलनी से चांद देखने के बाद पूजा करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पति पवन सिंह से अनबन के बीच ज्योति ने मनाया करवा चौथ
पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में लंबे समय से खटास की खबरें सामने आती रही हैं। दोनों के बीच विवाद अब कानूनी लड़ाई तक पहुंच चुका है। ज्योति ने पति से मेंटेनेंस की मांग भी की है और इस मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है। हाल ही में पवन सिंह के लगातार तीसरी बार कोर्ट में पेश नहीं होने पर उन पर 3,000 रुपये का जुर्माना लगाए जाने की खबर सामने आई थी।

Pawan Singh

ज्योति सिंह के करवाचौथ का वीडियो हुआ वायरल

ऐसे में जब ज्योति सिंह ने करवा चौथ के मौके पर चांद देखकर पूजा करते हुए अपना वीडियो शेयर किया तो सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी। लोगों के लिए यह वीडियो इसलिए भी दिलचस्प रहा क्योंकि उनके और पवन सिंह के रिश्तों को लेकर विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

लाल साड़ी और चूड़े में दिखा ज्योति सिंह का पारंपरिक लुक

-ज्योति सिंह ने करवा चौथ के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील शेयर की। इसमें वह लाल रंग की पारंपरिक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। हाथों में पूजा की थाली, कलाइयों में लाल चूड़ा और खूबसूरत ज्वेलरी उनके लुक को खास बना रही है।

-वीडियो में ज्योति सिंह बालकनी में खड़ी होकर चांद का दीदार करती हैं। इसके बाद वह छलनी से चांद देखने और पूजा करने की रस्म निभाती दिखाई देती हैं। उनका ये पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो सामने आने के बाद उनके लुक और करवा चौथ मनाने के तरीके को लेकर खूब कमेंट किए जा रहे हैं।

यूजर्स ने पूछा- आखिर किसके लिए रखा व्रत?

-ज्योति सिंह की रील पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके पारंपरिक लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा- आपने किसके लिए व्रत रखा है? वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने की सलाह दी।

-इसके अलावा कई लोगों ने ज्योति सिंह की खूबसूरती और उनके पहनावे की तारीफ की। कुछ यूजर्स ने उन्हें करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दीं। इस तरह उनकी एक छोटी-सी रील पर त्योहार की बधाइयों से लेकर निजी जिंदगी से जुड़े सवालों तक, कई तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

कानूनी विवाद के बीच वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

-पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद पहले से ही भोजपुरी मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। मेंटेनेंस की मांग और अदालत में चल रही सुनवाई के बीच ज्योति का करवा चौथ मनाते हुए वीडियो सामने आने से लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

-हालांकि ज्योति सिंह ने वीडियो के साथ अपने व्रत या पवन सिंह के साथ रिश्ते को लेकर कोई स्पष्ट बात नहीं कही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स के सवाल और कयास अपनी जगह हैं लेकिन इस वीडियो के आधार पर उनके निजी रिश्ते की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+