Pawan Singh की तीसरी शादी और 'नई लड़की' को लेकर चाचा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सामने रखा ऐसा सच
Pawan Singh Third Marriage: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल सक्सेस के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जहां करियर में उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में और गाने दिए हैं, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रही है।
पवन सिंह के वीडियो ने मचाया हंगामा
पहली पत्नी के निधन से लेकर दूसरी शादी और तलाक की प्रक्रिया तक, पवन सिंह का निजी जीवन हमेशा चर्चा में रहा है। इन्हीं सबके बीच हाल ही में उनके बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे।

तीसरी शादी की अफवाहों पर चाचा धर्मेंद्र का बयान
-लड़की की मांग में सिंदूर देखे जाने के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे कि क्या पावर स्टार पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है? अब इस पूरे मामले पर पवन सिंह के चाचा धर्मेंद्र सिंह ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में तीसरी शादी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
-धर्मेंद्र ने साफ कहा- पवन ऐसा इंसान नहीं है जो घरवालों को बिना बताए शादी कर ले। वह हमारे घर का ऐसा बच्चा नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टारडम के चलते पवन सिंह के साथ कोई भी दिख जाए तो लोग बिना जांच-पड़ताल के शादी की अफवाहें फैलाने लगते हैं।
-धर्मेंद्र सिंह ने इस पूरे विवाद के लिए यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि ऐसे लोग मसालेदार कंटेंट के लिए बेबुनियाद खबरें फैलाते हैं।
-पवन सिंह के चाचा ने कहा- शादी कोई बच्चों का खेल नहीं है कि चुपचाप कर ली जाए और परिवार को भनक तक न लगे। अगर ऐसा होता तो क्या घर के लोगों को पता नहीं चलता?
ज्योति सिंह संग तलाक पर भी बोले चाचा धर्मेंद्र
-पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक के मामले पर भी चाचा धर्मेंद्र ने प्रतिक्रिया दी है। बिना ज्यादा नाम लिए उन्होंने बताया कि ये मामला अभी कोर्ट में है और न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुलझाया जा रहा है।
-चाचा ने कहा कि कोर्ट ने फिलहाल दोनों को साथ रहने का निर्देश दिया है। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा कि रिश्ता आगे चल सकता है या नहीं। अगर नहीं चला तो तलाक की प्रक्रिया पूरी होगी।
पहली शादी और कानून का जिक्र
-धर्मेंद्र सिंह ने पवन सिंह की पहली शादी का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी पहली पत्नी की स्वाभाविक मौत हुई थी। उन्होंने हिंदू मैरिज एक्ट का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में दोबारा शादी करना कानूनन गलत नहीं है।
बर्थडे पार्टी की मिस्ट्री गर्ल पर क्या बोले चाचा?
पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी में उनके साथ दिखीं लड़की को लेकर चाचा धर्मेंद्र ने कोई सीधा नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उस पार्टी में सैकड़ों लोग मौजूद थे, कलाकार, मेहमान और दोस्त। धर्मेंद्र बोले- एक वीडियो देखकर ये कह देना कि शादी हो गई, बिल्कुल गलत है।
कौन हैं मिस्ट्री गर्ल महिमा सिंह?
-जिस लड़की को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं। महिमा भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं और पवन सिंह के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसकी शूटिंग फिलहाल जारी है।
-इसके अलावा महिमा सिंह और पवन सिंह म्यूजिक वीडियो 'बानी लइका' में साथ दिखाई दिए थे जो गत 5 जनवरी 2026 को पवन सिंह के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ था और यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में भी रहा।












Click it and Unblock the Notifications