पहली पत्नी की मौत, दूसरी संग तलाक, अब 40 के Pawan Singh करेंगे तीसरी शादी? इस एक्ट्रेस ने दिया मैरिज प्रपोजल

Pawan Singh Third Marriage: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स से सजा जियो हॉटस्टार का पॉपुलर रिएलिटी शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। शो में दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह और तेजप्रताप यादव नजर आ रहे हैं। कभी ये स्टार्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़े किस्से शेयर करते हैं तो कभी एक-दूसरे पर तीखे कमेंट करते दिखाई देते हैं। हालिया एपिसोड में भी खूब ड्रामा और मनोरंजन देखने को मिला।

क्या पवन सिंह करेंगे तीसरी शादी?
आम्रपाली दुबे ने जहां भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के सामने शादी का ऑफर रखने की बात कही, वहीं काजल राघवानी और तेजप्रताप यादव की मथुरा ट्रिप ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा।

Pawan Singh Third Marriage

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के सामने रखा शादी का ऑफर

-एपिसोड का सबसे मजेदार हिस्सा आम्रपाली दुबे और पवन सिंह की बातचीत रही। दोनों अपनी निजी जिंदगी और अकेलेपन को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से शादी करने की बात कह दी। आम्रपाली ने कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए क्यों न दोनों शादी कर लें और मिलकर बच्चे की परवरिश करें।

-आम्रपाली दुबे की इस बात के बाद कुछ पल के लिए माहौल शांत हो गया लेकिन फिर दोनों हंसने लगे। साफ था कि ये बातचीत हल्के-फुल्के मजाक के अंदाज में हो रही थी। इसके बाद पवन सिंह ने आम्रपाली दुबे से कहा कि बच्चा होने के बाद उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी और सवाल किया कि क्या वह पहले की तरह काम कर पाएंगी। इस पर आम्रपाली ने कहा कि वह तब चुनिंदा प्रोजेक्ट्स पर ही काम करना पसंद करेंगी। पवन सिंह ने भी कहा कि आम्रपाली इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं और वह चाहेंगी तो उनके हिसाब से शूटिंग की व्यवस्था हो सकती है।

पवन सिंह को क्यों महसूस होता है अकेलापन?

-बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि पवन सिंह इतने लोगों की मदद करते हैं, बच्चों के साथ भी सहजता से घुल-मिल जाते हैं, फिर क्या उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं होता?

-इस पर पवन सिंह ने माना कि उन्हें भी जिंदगी में एक कमी महसूस होती है। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी मां उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति हैं। पवन सिंह के मुताबिक उनकी मां भी चाहती हैं कि एक्टर की जिंदगी में कोई ऐसा हो, जिससे उनका अकेलापन दूर हो सके। उन्होंने आगे कहा कि बाकी सब कुछ महादेव पर छोड़ दिया है।

मथुरा में काजल राघवानी संग नजर आए तेजप्रताप यादव

एपिसोड में तेजप्रताप यादव और काजल राघवानी की मथुरा यात्रा भी चर्चा का विषय रही। दोनों ने साथ में यमुना में नाव की सवारी की और काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। इस दौरान तेजप्रताप ने काजल के लिए बांसुरी भी बजाई और उन्हें बांसुरी बजाना सिखाने की कोशिश की। दोनों की इस बातचीत में काफी सहजता देखने को मिली। तेजप्रताप ने काजल राघवानी को अपनी पार्टी से गुजरात में सदस्य बनाने और उनके प्रचार में शामिल होने की बात भी कही। उन्होंने एक्ट्रेस के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।

तेजप्रताप ने पहली शादी और तलाक को लेकर कही ये बात

-काजल राघवानी ने तेजप्रताप यादव से उनकी शादी को लेकर भी सवाल किया। इस पर तेजप्रताप ने अपनी पहली शादी के बारे में बात करते हुए बताया कि वह शादी नहीं करना चाहते थे। उनके मुताबिक वह अक्सर वृंदावन जाते थे, जिसके कारण परिवार को आशंका थी कि वह साधु बन सकते हैं। इसके बाद परिवार की इच्छा से उनकी शादी हुई।

-तेजप्रताप ने दावा किया कि उनकी पत्नी को उनके इस जीवन और वृंदावन जाने की आदत पसंद नहीं थी। इसके बाद उन्होंने तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी और फिर वृंदावन चले आए। उन्होंने ये भी बताया कि लोग उनके बार-बार वृंदावन जाने की अलग-अलग वजहें समझते थे।

-जब काजल ने तेजप्रताप से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि तलाक का मामला चल रहा है, इसलिए वह इस बारे में फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। उन्होंने बताया कि ये केस करीब 6 साल से चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+