पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'धमाका' रिलीज, त्रिशाकर मधु के साथ कोजी हुए स्टार, सॉन्ग हुआ वायरल

Pawan Singh New Bhojpuri Song Dhamaka: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर धमाल मचा रहे हैं। उनका नया सॉन्ग 'धमाका' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। बीते दिन गाने का पोस्टर जारी किया गया था जिससे फैंस में जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई थी।

पवन सिंह का नया 'धमाका' गाना रिलीज
अब आखिरकार पवन सिंह का नया धमाकेदार गाना आउट हो चुका है और इसे लेकर दर्शकों का रिएक्शन बेहद शानदार है। 'धमाका' गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया है।

Pawan Singh

गाने में दिखा पवन सिंह का दमदार लुक

इस गाने को पवन सिंह और फेमस भोजपुरी फीमेल सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। वीडियो में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु नजर आ रही हैं। काले आउटफिट में पवन सिंह का दमदार लुक, माथे का लाल टीका और उनके इंटेंस एक्सप्रेशन्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

त्रिशाकर मधु लगीं बेहद ग्लैमरस

-वहीं त्रिशाकर मधु वाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। हाथ में बंदूक पकड़े उनका बोल्ड अंदाज दर्शकों के लिए एक नया सरप्राइज है। इस नए गाने के बोल प्रिंस घन दुबे ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम राज GBR ने कंपोज किया है।

-पवन सिंह के नए गाने पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। गाने के कमेंट सेक्शन में फैंस अपने चहेते स्टार पवन सिंह पर प्यार की बौछार कर रहे हैं और पावर स्टार को बधाई दे रहे हैं।

पवन सिंह पर हो रही प्यार की बौछार

-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- जियो पवन भैया, क्या धमाका किया है,तभी तो आपको टीआरपी किंग कहलाए जाते हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पावर स्टार पवन सिंह आज फिर आग लगा दी। गाना एकदम कमाल है।

-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है-पवन भैया का स्टाइल सबसे हटकर है। ये गाना 100 मिलियन व्यूज पार कर जाएगा। लोगों के कमेंट्स देखकर ये साफ पता चलता है कि पवन सिंह का ये नया गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+