'मेरा कोई गलत इरादा नहीं था', हरियाणवी सिंगर अंजलि की कमर छूने पर पवन सिंह ने मांगी माफी
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनके हालिया प्रमोशनल इवेंट से जुड़ा है, जहां उन्होंने बिना अनुमति के हरियाणवी सिंगर अंजलि राघव की कमर छू दी। घटना के बाद अंजलि ने इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया। इस बीच अब पवन ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगकर कहा कि उनका कोई 'गलत इरादा' नहीं था।
लखनऊ में हुए प्रमोशनल इवेंट के दौरान पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर बार-बार छूने की कोशिश की और कहा कि उसमें कुछ फंसा हुआ है। अंजलि असहज दिखीं, लेकिन पवन ने उनके रिएक्शन को नजरअंदाज किया।

पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर मांगी माफी
पवन सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, अंजलि जी, व्यस्त शेड्यूल के कारण मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझे जब इस बात की जानकारी हुई तो बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई भी गलत इरादा नहीं था क्योंकि हमलोग कलाकार हैं। इसके बावजूद, अगर आपको हमारे किसी व्यवहार से कोई भी तकलीफ हुई हो तो उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।'
अंजलि राघव की प्रतिक्रिया
अंजलि ने वीडियो में कहा कि वह पिछले दो दिनों से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि, 'क्या आपको लगता है कि इस तरह सार्वजनिक रूप से छूने पर मुझे खुशी होगी या मजा आएगा? मुझे बहुत बुरा लगा, गुस्सा आया और रोना भी आया। मैं किसी भी लड़की को उसकी इजाजत के बिना छूने का समर्थन नहीं करती।' उन्होंने यह भी कहा कि इसी घटना के कारण उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया।
पवन की दूसरी पत्नी का आरोप
पवन के इस विवाद के बाद उनकी दूसरी पत्नी, ज्योति सिंह ने भी सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पवन पर महीनों तक उपेक्षा करने और 'आत्मदाह' की धमकी देने का आरोप लगाया। ज्योति ने लिखा कि, 'मैंने ऐसा कौन-सा गंभीर अपराध किया है कि मुझे ऐसी सजा मिल रही है? आज मेरे माता-पिता का अपमान हुआ है।'
पवन सिंह का करियर
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में प्रतिज्ञा (2008), सत्या (2017), क्रैक फाइटर (2019), राजा (2019), शेर सिंह (2019), मेरा भारत महान (2022), हर हर गंगे (2023) शामिल हैं। इसके भोजपुरी गीत 'तू लगावेलू जब लिपस्टिक' से भी खूब लोकप्रियता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications