'I Love You Pawan Singh', आकृति नेगी ने भोजपुरी पावर स्टार को सरेआम कही ऐसी बात, शर्म से लाल हुए एक्टर
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर पवन सिंह पिछले कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। हाल ही में लखनऊ में एक इवेंट के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने पर पवन सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हुए थे।
रिएलिटी शो में नजर आ रहे हैं पवन सिंह
फिलहाल पवन सिंह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर के बहुचर्चित अनस्क्रिप्टेड रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे कंटेस्टेंट में से एक हैं।

पवन सिंह और आकृति नेगी की बॉन्डिंग
-पवन सिंह और सोशल मीडिया सेंसेशन आकृति नेगी के बीच की बॉन्डिंग शो की शुरुआत से ही काफी मजबूत दिखाई दे रही है। पहले ही दिन पवन सिंह ने आकृति को एक भोजपुरी फिल्म में काम करने का ऑफर दे दिया था, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई थी।
-हाल ही में पवन सिंह को अल्टीमेट रूलर बनने के लिए एक खास टास्क में हिस्सा लेना पड़ा, जिसमें उन्हें एक वर्कर की जरूरत पड़ी। पवन सिंह ने इस काम के लिए आकृति नेगी को चुना। टास्क के दौरान उन्हें एक भूलभुलैया में डायमंड ढूंढना था, जिसमें पवन सिंह को दिशा निर्देश देने थे, जबकि आकृति खुद कठिनाइयों का सामना करते हुए पूरी मेहनत से टास्क पूरा करती नजर आईं।
पवन सिंह ने की आकृति की तारीफ
इस दौरान पवन सिंह कई बार कंफ्यूज हुए, लेकिन आकृति का हौसला लगातार बना रहा। टास्क पूरा होने के बाद पवन सिंह ने भावुक होते हुए आकृति से कहा- ये मेरा पहला गेम था, जिसे मैंने खेला और तुमने पूरा किया। बहुत धन्यवाद।
आकृति नेगी ने कहा- आई लव यू पवन सिंह
लेकिन फैंस के लिए सबसे खास पल तब आया जब आकृति नेगी ने पवन सिंह से कहा- आई लव यू। इस पर पवन सिंह हल्की मुस्कान के साथ ब्लश करते हुए बोले- अरे बेटा, गॉड ब्लेस यू। जीवन में तरक्की करो। थैंक यू मेरे बेटे।
सीजन के पहले अल्टीमेट रूलर बनें नयनदीप
-इस रोमांचक टास्क के अंत में नयनदीप रक्षित और आरुष फाइनल में पहुंचे। आरुष ने नयनदीप के लिए जबरदस्त टास्क खेला और आखिरकार नयनदीप इस सीजन के पहले अल्टीमेट रूलर बन गए।
-इसके साथ ही नयनदीप को कई विशेष शक्तियां दी गईं, जिनके जरिये उन्हें आगे चलकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। अगले एपिसोड में नयनदीप को किसी एक रूलर को फॉल के लिए नॉमिनेट करना होगा, जिससे खेल में नया मोड़ आएगा।












Click it and Unblock the Notifications