'Pawan Singh को देने होंगे 10 करोड़', एक्स लिवइन पार्टनर ने ज्योति सिंह को किया सपोर्ट, फैंस बोले-भड़काओ मत
Pawan Singh: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है, दोनों की आठ साल की शादी टूटने के कगार पर है तो वहीं खबर ये है कि ज्योति ने पवन सिंह से 10 करोड़ रुपए मेंटेनेंस प्राइज की डिमांड की है, वो आरा कोर्ट सिंदूर लगाकर पहुंची थीं लेकिन वहां पर पवन सिंह पहुंचे नहीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति सिंह ने साफ कहा कि 'वो पवन सिंह से अलग नहीं होना चाहती हैं लेकिन अगर वो मेरे साथ नहीं रहना चाहते हैं तो मुझे 10 करोड़ रुपए मेंटेनेंस के रूप में दें।' हालांकि इसके बाद ज्योति सिंह लोगों के निशाने पर आ गई हैं, सोशल मीडिया पर पवन सिंह के फैंस ज्योति को काफी भला बुरा कह रहे हैं।

तो वहीं इसी बीच पवन सिंह की एक्स लिवइनपार्टनर अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कहा कि 'कोई अगर किसी से शादी करता है तो उसको जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जो डिमांड है उसे पूरा करना चाहिए, अब वो 10 करोड़, 20 करोड़ या फिर 100 करोड़ भी मांगे तो देना चाहिए।'
Pawan Singh Row: ट्रोलर्स अक्षरा सिंह पर भड़क गए
अक्षरा तो ये बयान देकर चलती बनीं लेकिन अब ट्रोलर्स अक्षरा सिंह पर भड़क गए। उन्होंने अक्षरा पर निशाना साधा है कि 'आप अपनी भड़ास ना निकालें' तो वहीं एक यूजर ने कहा कि 'आप ज्योति भाभी को भड़काओ मत'. कुल मिलाकर अक्षरा सिंह अब सोशल मीडिया पर लोगो के निशाने पर आ गई हैं।
सिंगर-एक्टर Pawan Singh की दूसरी पत्नी हैं ज्योति सिंह
मालूम हो कि ज्योति सिंह सिंगर-एक्टर पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली शादी 1 दिसंबर, 2014 को अपने बड़े भाई की साली नीलम सिंह से हुआ था लेकिन 8 मार्च, 2015 को नीलम ने मुंबई स्थित पवन सिंह के फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Pawan Singh ने पहली पत्नी नीलम को बताया 'देवी'
नीलम की मौत के बाद उनकी बहन और पवन सिंह की भाभी ने बताया था कि 'पवन सिंह अपने काम में बहुत व्यस्त रहने लगे थे, जिससे नीलम मानसिक रूप से परेशान थीं। देर रात घर लौटना और पत्नी को समय न दे पाना नीलम के इस आत्मघाती कदम का कारण बना।' हाल ही में 'राइस एंड फॉल' शो में पवन सिंह ने नीलम को 'देवी' बताया था।
उन्होंने भावुक होकर कहा, 'मैं भगवान के सामने खड़ा होता हूं और कहता हूं कि इतनी क्या परीक्षा लेनी? मैं सोता हूं और सोचता हूं कि मैंने किसका क्या बिगाड़ा है? मेरे जीवन में देवी मिली थी, मैंने अपनी जिंदगी में देवी को खोया है।'

अक्षरा सिंह से था Pawan Singh का लंबा रिलेशनशिप
नीलम सिंह के बाद पवन सिंह की लाइफ में अक्षरा की एंट्री हुई जिससे उनका लंबा रिलेशनशिप रहा, सभी को लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अचानक से पवन ने 6 मार्च, 2018 को ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी
पवन सिंह ने उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट की: अक्षरा सिंह
अक्षरा ने पवन सिंह पर उन्हें धोखा देने और यौन शोषण जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने मीडिया में खुलकर बताया कि पवन सिंह ने उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी थी। अक्षरा ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उन पर तेजाब फेंकने की कोशिश की थी। उन्हें इंडस्ट्री में बदनाम किया गया और फिल्मों से निकाल गया।
पवन सिंह 10वीं पास, ज्योति ने की है फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई
गौरतलब है कि ज्योति यूपी के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की निवासी हैं और उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है, जबकि पवन सिंह 10वीं पास हैं। दोनों के रिश्ते में भी खटपट जल्द ही सामने आ गई और अब दोनों तलाक का केस लड़ रहे है।

मां के कारण पवन सिंह हुए मुझसे दूर-ज्योति सिंह
बिहार चुनाव के दौरान ज्योति सिंह ने बार-बार यही कहा कि 'वो केवल पत्नी का दर्जा औऱ सम्मान चाहती हैं।' उन्होंने पवन सिंह पर जबरन गर्भपात का आरोप लगाया था और कहा था कि पवन सिंह की मां के कारण उनका रिश्ता टूटा है। जबकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन सिंह ने अपनी मां के ही कहने पर ही अक्षरा को छोड़कर ज्योति से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications