'Pawan Singh ने 10 लड़कियों के साथ', आगबबूला हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- अब मुझसे कौन शादी करेगा?
Akshara Singh On Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर अपने अतीत को लेकर खुलकर बात की है। भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक सुर्खियों में रहा था। अब एक्ट्रेस ने साफ कहा है कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं।
पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने खोले कई राज
अक्षरा सिंह ने कहा है कि वह नहीं चाहतीं कि उनका नाम बार-बार उनके पुराने बॉयफ्रेंड्स या फिर रिश्तों से जोड़ा जाए। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि बीते रिश्ते की वजह से आज भी उन्हें जांच-पड़ताल का सामना करना पड़ता है।

अक्षरा सिंह ने कहा- मुझसे कौन शादी करेगा?
-अक्षरा सिंह ने कहा- काफी समय हो गया है। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हूं। वो अलग-अलग 10 लड़कियों के साथ घूमते हैं लेकिन कोई उनसे सवाल नहीं करता। हर सवाल मुझसे ही क्यों? उन्होंने ये भी कहा कि अगर उनका नाम लगातार पवन सिंह से जोड़ा जाता रहा तो उनकी निजी जिंदगी पर इसका असर पड़ेगा।
-अक्षरा सिंह ने आगे कहा- अगर सोशल मीडिया पर पवन सिंह के साथ मेरे वीडियो चलते रहेंगे तो मुझसे कौन शादी करेगा? मेरे संग कौन रिश्ता जोड़ना चाहेगा।
'पवन सिंह की पत्नी का आया था फोन'
-बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह, जो कि पावरस्टार के साथ नहीं रहती हैं, ने उनसे संपर्क किया था।
-अक्षरा सिंह ने बताया- जिस दिन पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी हुई थी, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा था। मैं आगे बढ़ चुकी थी लेकिन फिर भी मैं इन सब बातों में उलझी रही। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने मुझे फोन कर कहा था कि वह खुश नहीं हैं। तब तक मैं उनके स्वभाव को समझ चुकी थी इसलिए मैंने उन्हें समझाने की कोशिश भी की थी।
'पवन सिंह मेरी जिंदगी से दूर जा चुके हैं'
जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि क्या अब भी उनके दिल में पवन सिहं के लिए कोई खास जगह है तो एक्ट्रेस ने सीधे सवाल को टालते हुए कहा- वो कौन हैं? मैं नहीं जानती उन्हें। वो मेरी जिंदगी से बहु दूर जा चुके हैं। मैं मूव ऑन कर चुकी हूं।
शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप
-अक्षरा सिंह ने इससे पहले भी पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में उन्होंने दावा किया था कि उन्हें बंद कमरे में पीटा गया था। उस समय अक्षरा सिंह ने कहा था- मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ। एक बार तो मैं बाल-बाल मौत से बची। मुझे एक कमरे में बंद करके मारा गया।
-अक्षरा सिंह ने ये भी कहा कि उस समय वह पवन सिंह से बेहद प्यार करती थीं और भविष्य में सेटल होने की उम्मीदें रखती थीं। रिश्ता बचाने के लिए उन्होंने हर संभव कोशिश भी की थी लेकिन हालात बिगड़ते चले गए।
'स्टेज पर पैर छूने की मांग करते थे'
-अक्षरा सिंह ने आरोप लगाया कि पवन सिंह सार्वजनिक मंच पर उन्हें अपमानित करते थे। अक्षरा सिहं ने कहा- जब भी मैं स्टेज पर जाती थी, मुझसे दोनों हाथों से उनके पैर छूने को कहा जाता था। अगर जरा सी भी चूक होती तो ऐसी बातें कही जाती थीं, जिससे मैं मानसिक रूप से टूट जाती थी।
-अक्षरा सिंह ने दावा किया कि उनका रिश्ता पारंपरिक नहीं था बल्कि एक तरह की डील थी जिसमें उनसे कुछ समझौतों पर साइन करवाए गए थे। विवाद तब और बढ़ गया जब साल 2019 में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
अक्षरा सिंह को धमकियां दी गई थीं
-आरोप था कि अक्षरा सिंह को धमकियां दी गई थीं और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अश्लील व मानहानिकारक कंटेंट शेयर किए गए थे। ये मामला उस समय भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक बन गया था।
-फिलहाल अक्षरा सिंह अपने करियर और निजी जीवन पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि अतीत को बार-बार कुरेदने से न तो उन्हें सुकून मिलेगा और न ही आगे बढ़ने में मदद। उन्होंने साफ कहा है- मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हूं। अब मेरा नाम पवन सिंह से जोड़ना बंद कीजिए।
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications