'पवन सिंह ने गंदी हरकत की', अंजलि राघव का चौंकाने वाला बयान, एक्टर ने स्टेज पर किया ऐसा कांड

Anjali Raghav On Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह अपनी को-स्टार अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखते नजर आ रहे हैं। इस घटना के चलते पवन सिंह इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सरेआम पवन सिंह ने को-एक्ट्रेस के साथ की ऐसी हरकत
दरअसल ये घटना पवन सिंह के गाने 'सैंया सेवा करे' के प्रमोशनल इवेंट की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद से पवन सिंह को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब वीडियो में नजर आ रहीं हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस अंजलि राघव ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी हैं और शॉकिंग बयान दिया है।

Anjali Raghav

अंजलि राघव ने बयां किया अपना दर्द

-अंजलि राघव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो वीडियो शेयर किए हैं जिनमें उन्होंने साफ कहा है कि वो पिछले दो दिनों से काफी परेशान हैं। उन्होंने वीडियो में कहा है- लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने उस वक्त कुछ क्यों नहीं कहा, थप्पड़ क्यों नहीं मारा? लेकिन आप सोचिए, पब्लिक में मुझे इस तरह कोई टच करेगा तो क्या मुझे खुशी होगी?

-अंजलि राघव ने आगे कहा है- उस समय मैंने हंसकर चीजों को नजरअंदाज किया ताकि माहौल बिगड़े नहीं। शूटिंग के दौरान सबकुछ नॉर्मल रहा, लेकिन लखनऊ इवेंट में अचानक ये घटना हो गई। पहले मुझे लगा कि शायद साड़ी या ब्लाउज का टैग लगा रह गया है, इसलिए मैंने हंसकर टाल दिया, मगर बाद में जब टीम से बात की तो पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं था।

'पवन सिंह की टीम ने मुझे धमकी दी है'

-अंजलि राघव ने कहा- उस वक्त पूरा इवेंट पवन सिंह के फैनबेस के बीच था। लोग उन्हें भगवान की तरह पूज रहे थे। मुझे समझ नहीं आया कि अगर मैं कुछ कहती तो क्या कोई मेरा सपोर्ट करता? बाद में जब मैंने कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, तो उनकी टीम से भी किसी ने जवाब नहीं दिया।

-अंजलि राघव ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें चेतावनी दी गई है कि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत स्ट्रॉन्ग है और अगर उन्होंने एक्टर के खिलाफ सबके सामने कुछ कहा या पोस्ट किया, तो कुछ सही नहीं होगा। खराब माहौल बना दिया जाएगा।

'अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी'

वीडियो के अंत में अंजिल राघव ने कहा- मैं किसी भी तरह की जबरदस्ती या बिना परमिशन टच को बिल्कुल सपोर्ट नहीं करती। यही वजह है कि मैंने फैसला किया है कि मैं अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी। मुझे हरियाणा में ही अपना करियर आगे बढ़ाना है।

कौन हैं अंजलि राघव?

अंजलि राघव हरियाणवी इंडस्ट्री की जानी-मानी डांसर, एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह कई सुपरहिट गानों जैसे 'चंद्रवाल देखूंगी' और 'गिरे ये आंसू' से फेमस हुई थीं। हरियाणा में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+