अशनीर ग्रोवर के शो में धमाल मचाएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, ग्रैंड एंट्री के साथ शुरू होगा ऐसा धमाका
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। पवन सिंह अक्सर अपनी कई तरह की हरकतों के चलते विवादों में घिर जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सरेआम एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ कुछ ऐसा कर दिया था जिसके चलते उनकी चर्चा होने लगी थी।
'राइज एंड फॉल' में नजर आएंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह
फिलहाल खबर है कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर के बहुचर्चित अनस्क्रिप्टेड रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही इस रिएलिटी शो ने अपने सबसे बड़े सरप्राइज कंटेस्टेंट का खुलासा कर दिया है।

ड्रामा और मनोरंजन का लगेगा तड़का
भोजपुरी स्टार पवन सिंह अब इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री के पावर हाउस कहे जाने वाले पवन सिंह की एंट्री से शो में जबरदस्त ड्रामा और मनोरंजन का तड़का लगना तय माना जा रहा है।
पवन सिंह का धांसू प्रोमो रिलीज
शो के मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में पवन सिंह अपने फुल स्वैग और कॉन्फिडेंस से भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनका करिश्माई व्यक्तित्व और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस एक बार फिर ये साबित करता है कि वह देशभर में इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग क्यों रखते हैं। उनकी बेबाकी और स्टाइल शो को और भी रोमांचक बनाने वाला है।
शो को लेकर पवन सिंह की उत्सुकता
अपने अनुभव को शेयर करते हुए पवन सिंह ने कहा है- मेरा सफर हमेशा से म्यूजिक और अपनी पर्सनैलिटी के जरिए फैंस से जुड़ने का रहा है। राइज एंड फॉल मुझे दर्शकों से जुड़ने का बिल्कुल नया मंच देता है। मैं पूरे जोश और एनर्जी के साथ आया हूं। ये शो चुनौतियों से लड़ने की कहानी है और मैं यहां ये साबित करने आया हूं कि अगर आत्मविश्वास आपके साथ है तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता।
विवादों में घिरे हैं पवन सिंह
पवन सिंह की एंट्री जितनी धूमधाम से हो रही है, उतनी ही चर्चा उनके विवादों की भी हो रही है। हाल ही में लखनऊ में एक इवेंट के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को गलत तरीके से छूने पर पवन सिंह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हुए थे। इसके अलावा उन पर 1.57 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस भी चल रहा है।
क्या है 'राइज एंड फॉल' का अनोखा कॉन्सेप्ट?
-बनिजय एशिया द्वारा निर्मित ये शो एक दिलचस्प सोशल एक्सपेरिमेंट है, जहां 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को दो अलग-अलग दुनियाओं में बांटा जाएगा। कुछ प्रतियोगी आलीशान पेंटहाउस में रूलर्स बनकर लग्जरी का मजा लेंगे, जबकि बाकी वर्कर्स को तहखाने में सादगी और मुश्किलों भरी जिंदगी जीनी पड़ेगी।
-शो का टैगलाइन भी यही कहता है- 16 प्रतियोगी, दो दुनियाएं और एक अल्टीमेट पावर स्ट्रगल। यहां पलभर में सत्ता बदल सकती है, जो ऊपर हैं वो नीचे आ सकते हैं और जो नीचे हैं, वो अचानक टॉप पर पहुंच सकते हैं।
कब और कहां देख पाएंगे ये शो?
'राइज एंड फॉल' का प्रीमियर आगामी 6 सितंबर 2025 को होगा। इसके रोजाना एपिसोड्स अगले 42 दिनों तक मुफ्त स्ट्रीम किए जाएंगे। दर्शक इस शो को अमेजन एमएक्स प्लेयर, मोबाइल ऐप, कनेक्टेड टीवी, प्राइम वीडियो, अमेजन शॉपिंग ऐप, फायर टीवी और एयरटेल एक्सट्रीम पर देख सकेंगे। खास बात ये है कि इस शो से अशनीर ग्रोवर पहली बार बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications