'यही वो जगह है जहां...', टूटने जा रही सुशांत और अंकिता के सपनों की दुनिया, फैन्स हुए इमोशनल
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को उनके मुंबई वाले फ्लैट पर मिला था। शुरू में मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड बताया, लेकिन बाद में इस केस में दूसरे एंगल भी सामने आए। ऐसे में ये केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। अभी भी इस मामले की जांच चल रही और सुशांत के फैन्स को इंसाफ का इंतजार है। इस बीच उनके लिए एक और इमोशनल कर देनी वाली न्यूज सामने आई है।

पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई मुलाकात
एक वक्त था जब सुशांत टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को काफी पसंद करते थे। दोनों की मुलाकात सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। शुरू में दोनों अच्छे दोस्त थे और फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। हालांकि कुछ वक्त बाद इस रिश्ते में दरार आई और दोनों अलग हो गए, लेकिन उनके फैन्स इस जोड़ी को काफी पसंद करते थे।

टूटने जा रहा सेट
अंकिता ने 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना का किरदार निभाया। उनके लिए सेट में उनका घर सपनों की दुनिया थी, जहां उन्होंने सुशांत के साथ काफी वक्त बिताया। अब पवित्र रिश्ता का सेट टूटने जा रहा है। जिसका वीडियो एक्ट्रेस मृणालिनी त्यागी ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा कि ये वही जगह है जहां.....। उन्होंने इसके साथ अंकिता को भी टैग किया।

ये है वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सेट काफी वक्त से खाली पड़ा था। इसमें कोई दूसरी शूटिंग भी नहीं हो रही थी। इस वजह से इसको तोड़कर नया सेट बनाया जा रहा है, जहां पर एक नए शो की शूटिंग होगी। हालांकि सुशांत के फैन्स लगातार इसको नहीं तोड़ने की अपील कर रहे हैं।

टीवी पर किया था प्रपोज
आपको बता दें कि सुशांत ने अंकिता लोखंडे को टीवी पर ही प्रपोज कर दिया था। दोनों 6 साल तक साथ रहे, उस दौरान लोग उनके प्यार की मिसाल देते थे। सुशांत के करीबियों के मुताबिक बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन इसी बीच उनके ब्रेकअप की खबर सामने आ गई। ब्रेकअप की खबर सुनकर दोनों के फैन्स भी काफी मायूस हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications