शाहरुख ने शेयर किया 'पठान' लुक वाला एड वीडियो, Twitter पर मचा 'तूफान'

नई दिल्ली, 23 फरवरी। बॉलीवुड के बादशाह खान यानी कि शाहरुख की फिल्म 'पठान' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे वक्त से फिल्मी कैनवस पर किंग खान की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस की मनोदशा से खुद शाहरुख भी वाकिफ हैं और इसी वजह से उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए फिल्म की एक क्लिप शेयर की है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

शाहरुख खान लंबे बालों में और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं

शाहरुख खान लंबे बालों में और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं

किंग खान की ओर से शेयर की गई क्लिप में शाहरुख खान लंबे बालों में और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं, हालांकि ये फिल्म का क्लिप नहीं बल्कि Soft drink का विज्ञापन है लेकिन इसमें उनका लुक फिल्म 'पठान' वाला है। आम तौर पर लोग किंग खान को इस रूप में देखते नहीं है इसलिए शाहरुख का नया रूप लोगों के लिए एक नई ट्रीट है। वैसे भी किंग खान की ये फिल्म एक्शन-थ्रिलर बताई जा रही है, हालांकि स्टोरी को लेकर कोई खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

'इसको सॉफ्ट नहीं, कहते हैं तूफान'

'इसको सॉफ्ट नहीं, कहते हैं तूफान'

वीडियो की क्लीप को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा है, 'नाम तो सुना होगा मेरी जान? इसको सॉफ्ट नहीं, कहते हैं तूफान।' जाहिर सी बात है शाहरुख के इस कैप्शन का जवाब तो उनके फैंस को देना ही था इसलिए वो जमकर इसका उत्तर देने लगे और देखते ही देखते शाहरुख ट्विवटर पर छा गए।

'King is back on Twitter'

'King is back on Twitter'

कुछ यूजर्स ने लिखा है कि 'द किंग इज हियर' तो किसी ने लिखा है कि ' King is back on Twitter' तो किसी ने लिखा कि 'सिर्फ एक्टर नहीं पठान' तो किसी ने लिखा कि 'वाकई ये तूफान है'। मालूम हो कि इस फिल्म की कुछ शूटिंग स्पेन में होनी है, जिसके लिए शाहरुख, दीपिका-अब्राहम के साथ जल्द रवाना होंगे। फिल्म में कुछ एक्शन और रोमांटिक सींस को वहां फिल्माया जाएगा। ये फिल्म यशराज प्रोडक्शन बना रहा है।

फिल्म 'जीरो'

गौरतलब है कि शाहरुख खान साल 2018 के बाद से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई नहीं पड़े हैं। वो उस साल फिल्म 'जीरो' में दिखाई पड़े थे, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं। तमाम प्रमोशन के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा था। इसी फिल्म के बाद शाहरुख ने फिल्मी पर्दे से दूरी बना ली और वो पिछले चार साल से बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं पड़े हैं, इसलिए जब उन्होंने 'पठान' फिल्म के बारे में ऐलान किया तो फैंस एकदम से उछल पड़े और इसी कारण फिल्म 'पठान' मोस्ट अवेटड फिल्म बन गई है।

तापसी पुन्नू संग दिखेंगे किंग

मालूम हो कि इस फिल्म के साथ ही शाहरुख ने मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हीरानी की भी एक फिल्म साइन की है, जिसमें उनके साथ अभिनेत्री तापसी पुन्नू भी नजर आएंगी। शाहरुख और तापसी पहली बार साथ में काम कर रहे हैं तो वहीं फिल्म में बोमन ईरानी भी खास अंदाज में नजर आएंगे और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द 15 अप्रैल से मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+