Pathaan के डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं, बॉयकॉट टीम का एजेंडा फेल
बॉलीवुड फिल्म पठान के विरोध पर फिल्म ने निर्देशक ने बॉयकॉट गैंग को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बहिष्कार करने वाली टीम का एजेंडा सफल नहीं हो पाया।

बॉलीवुड फिल्म पठान (Pathaan) के बहिष्कार पर पहली बार फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ये बयान तब दिया जब उनकी निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। हलांकि फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों में घिर गई थी। जिसके बाद कुछ बदलाव के साथ उसे रिलीज किया गया।

'फिल्म में ठेस पहुंचाने जैसा कुछ नहीं'
बॉलीवुड बॉयकॉट पर फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बताया कि उन्हें ये पता था कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। लेकिन लोगों पहले ही विरोध शुरू कर दिया, जबकि उन्होंने फिल्म देखी ही नहीं थी। सिद्धार्थ ने कहा कि विरोध के बावजूद बड़ी सफलता मिली और बहिष्कार करने वाली टीम का एजेंडा फेल हो गया। फिल्म में फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

'पठान' ने तोड़े रिकॉर्ड
बॉलीवुड फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की एक्टिंग खूब पसंद की जा रही है। फिल्म को लेकर विवाद के बीच ये दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही। इस फिल्म ने पिछली कई फिल्मों के कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़े हैं। पठान ने रिकॉर्ड 700 करोड़ की कमाई कर बॉलीवुड में इतिहास रच दिया है।

मूवी रिलीज से पहले विवाद
पठान की रिलीज डेट से ठीक पहले हिंदूवादी संगठनों इसका जमकर विरोध किया। ये विरोध दीपिका और शाह रुख पर फिल्माया गया गाना 'बेशरम रंग' को लेकर था। जिसमें दीपिका के बिकिनी के कलर को लेकर काफी बवाल मचा। इसके बाद मूवी के बॉयकॉट करने की मांग की गई। इसके बावजूद फिल्म खूब पसंद की गई।

दंगल के रिकॉर्ड के करीब 'पठान'
2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म दंगल ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 374.43 करोड़ की कमाई की थी। इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई भी हिंदी फिल्म तोड़ नहीं पाई है। अब पठान, दंगल के रिकॉर्ड के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। फिल्म की भारत में कुल कमाई 364.15 करोड़ हो चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 696.98 करोड़ की कमाई की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications