Pathaan Box Office Collection:18वें दिन भी बज रहा 'पठान' का डंका, केजीएफ 2 के बाद अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉड
शाहरुख खान ने फिल्म पठान से ऐसा कमबैक किया कि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास ही रच दिया। फिल्म ने तीसरे हफ्ते वीकेंड पर फिर से जबल कलेक्शन किया है।
Pathaan Box Office Collection 18: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। एक्टर का ये कमबैक हिंदी सिनेमा में हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। हर रोज फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ता जा रहा है और इसी के साथ फिल्म की तीसरे हफ्ते 500 करोड़ क्लब में एंट्री हो चुकी है। ऐसे में फिल्म हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

18वें दिन कितना हुआ बिजनेस?
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में कमाल के एनिमेशन और ग्राफिक का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में रोमांस के बादशाह शाहरुख खान को एक्शन अवतार में देख फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म को फैंस को काफी प्यार मिल रहा है। अब अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, 18वें दिन बड़ा उछाल देखने को मिला। आंकड़ों के मुताबिक 18वें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार को वीकेंड पर फिल्म को काफी फायदा मिल सकता है।
तोड़ सकती है बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
अभी तक फिल्म पठान केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब संभावना है कि, जल्द ही फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 का को पछाड़ सकती है। बता दें कि, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 का कलेक्शन 510 करोड़ था और पठान इसका रिकॉर्ड को पार करने में कुछ ही दूर हैं। भारत में ताबड़तोड़ कमाई करने के अलावा फिल्म वर्ल्डवाइड भी धमाल मचा रही है। 18 दिनों में फिल्म ने 900 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। आंकड़ों के मुताबिक, कहा जा सकता है कि ये आंकड़ा यहां रूकने वाला नहीं है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications