परमीत सेठी ने परिवार के खिलाफ जाकर 4 साल बड़ी अर्चना पूरन सिंह से कर ली शादी, रात 11 बजे लिया था ऐसा फैसला

Archana Puran Singh Parmeet Sethi Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह अपनी दमादर एक्टिंग को और जोरदार हंसी के चलते इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। इन दिनों वह टीवी के फेमस कॉमेडी रिएलिटी शो द कपिल शर्मा शो में बतौर जज के रूप में नजर आती हैं। आपके बता दें कि अर्चना पूरन सिंह ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर परमीत सेठी के साथ शादी की है। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 31 साल पूरे हो चुके हैं।

आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह अपने ठहाकों और हंसने के अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब वह अपनी पर्सनल जिंदगी में काफी मुश्किलों से गुजर रही थीं। अर्चना पूरन सिंह की पहली शादीशुदा जिंदगी बिल्कुल अच्छी नहीं थी। उस शादी के बाद वह बुरी तरह से टूट गई थीं। ऐसे में उनका प्यार और शादी पर से भरोसा ही उठ गया था। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में परमीत सेठी की एंट्री हुई और जिंदगी दोबारा रंगीन हो गई थी।

archana puran singh

पार्टी में हुई थी अर्चना और परमीत की पहली मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी। द कपिल शर्मा शो में ही अर्चना पूरन सिंह ने बताया था- मैं एक पार्टी में मौजूद थी और मैगजीन पढ़ रही थी। अचानक परमीत ने मेरे हाथों से वो मैगजीन छीन ली थी, क्योंकि वह इसे किसी और को देना चाहते थे।उन्होंने मुझसे पूछा तक नहीं था। ऐसे में मेरा गुस्सा सातवे आसमान पर था लेकिन अगले ही पल उन्होंने मुझसे सॉरी बोला था और उनके अंदाज से मैं हैरान हो गई थी। इसके बाद ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।

पहले लिव-इन में रहे फिर कर ली थी शादी
अर्चना पूरन सिंह एक्टर परमीत सेठी के गुड लुक्स पर अपना दिल हार बैठी थीं। वहीं परमीत सेठी को अर्चना की सुंदरता और खुले विचार की महिला होना पसंद आया था। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग की थी। इसके बाद परमीत और अर्चना लिव इन में रहने लगे थे। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया था।

रात 11 बजे किया था शादी का फैसला
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह की शादी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। परमीत ने द कपिल शर्मा शो में बताया था- हमने रात को 11 बजे एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया था। मैं सीधे पंडित जी को खोजने निकल पड़ा था। करीब 12 बजे मुझे पंडित जी मिले, जिन्होंने मुझसे पूछा कि क्या हम भाग कर शादी कर रहे हैं और लड़की बालिग तो है ना।

परमीत से 4 साल बड़ी हैं अर्चना
परमीत सेठी ने कहा- इस पर मैंने पंडित जाी को जवाब दिया था कि लड़की मेरे से ज्यादा बालिग है। तब पंडित जी ने कहा कि ऐसे नहीं होती शादी। मुहूर्त निकलेगा फिर होगी शादी। हमने उसी रात उन्हें पैसे दिए और अगली सुबह 11 बजे मंदिर में हमारी शादी हो गई थी। वहीं अर्चना पूरन सिंह ने बताया था कि परमीत सेठी के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे। दरअसल उनको अर्चना का एक्ट्रेस होना बिल्कुल पसंद नहीं था। इसके अलावा अर्चना सिंह परमीत से 4 साल बड़ी भी हैं। इसलिए परमीत के पैरेंट्स ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया था।

परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
दूसरी तरफ परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर चुके थे। ऐसे में दोनों ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। आपको बता दें कि दोनों ने अपनी शादी की बात चार साल तक छुपाकर रखी थी। अर्चना ने बताया था- तलाक हो जाने के बाद मैं किसी से कोई उम्मीद नहीं रखती थी। मुझे नहीं पता था कि मैं दूसरी शादी करूंगी। लेकिन, परमीत सेठी ने मेरी इस सोच को बदल दिया था। परमीत के अच्छे व्यवहार ने मेरा दिल जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+