घोड़ी चढ़कर शादी करने पहुंचे 'मामाजी' परितोष त्रिपाठी, बारात में जमकर नाचे पंकज त्रिपाठी
Paritosh Tripathi Wedding: टीवी के मामाजी यानी मशहूर एक्टर और एंकर परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी में पंकज त्रिपाठी से लेकर कई बड़े हस्तियों ने जमकर मस्ती की थी।

Paritosh Tripathi Wedding: टीवी के दुनिया के मशहूर 'मामाजी' यानी एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आखिरकार उन्होंनें अपनी लव लाइफ से सात फेरे ले लिए हैं। खबर है कि उत्तराखंड की वादियों में परितोष त्रिपाठी ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मीनाक्षी से शादी की है। उनके शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि बिहार के गोपालगंज के रहने वाले परितोष ने पिथौड़ागढ़ की मीनाक्षी से शादी की है। उनकी बारात की झलकियां भी हाल ही में सामने आई हैं, जिसमें बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी भी डांस करते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहा है शादी का वीडियो
पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें परितोष त्रिपाठी घोड़ी पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि परितोष के सिर पर सहरा बंधा हुआ है और उन्होंने शानदार शेरवानी पहनी हुई है। वहीं उनके बारात में शामिल सभी दोस्त जमकर भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं।

पंकज त्रिपाठी ने किया जबरदस्त डांस
वहीं परितोष की शादी में शामिल हुए एक्टर पंकज त्रिपाठी भी सहरा में बहुत अच्छे लग रहे हैं। साथ ही वह ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरक भी रहे हैं। पंकज त्रिपाठी भी मामाजी की शादी में बहुत खुश नजर आए और दिल खोलकर डांस भी किया। पंकज त्रिपाठी बस जैसे मन कर रहा था, वैसे हाथ-पैर मारे जा रहे थे। लोगों को परितोष की शादी का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

परितोष त्रिपाठी की हल्दी में पहुंचे ये सेलेब्स
आपको बता दें कि परितोष त्रिपाठी की हल्दी सेरेमनी भी काफी शानदार हुई थी। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। परितोष की हल्दी सेरेमनी में टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स पहुंचे थे। वहीं टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी का भी हल्दी के दौरान कॉमेडियन संग मस्ती करते हुए वीडियो सामने आया था।
लोगों ने की जमकर मस्ती
एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी संग दूल्हा-दुल्हन यानी परितोष और मीनाक्षी को आशीर्वाद देते हुए नजर आए थे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। परितोष त्रिपाठी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद सभी लोग उनको बधाई देने लग गए थे।
माला और टोपी पहनाकर हुआ बारातियों का स्वागत
शादी में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद रवि किशन का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया था। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर जैसे एक्टर्स भी शादी समारोम में पहुंचे थे। सभी लोग शादी समारोह में जमकर मस्ती करते नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications