Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की मेहंदी सेरेमनी की तैयारियां शुरू, ऐसे सजा दुल्हन का घर

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप के युवा नेता राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ये कपल आगामी 24 सितंबर 2023 (रविवार) को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध जाएगा। इससे पहले इसी साल 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिल्ली में बड़ी ही धूमधाम से सगाई की थी। फिलहाल दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की रस्में शुरू हो गई हैं। वहीं खबर है कि परिणीति और राघव की मेहंदी सेरेमनी की तैयारियां भी शुरब हो गई हैं। साथ ही परिणीति का घर पर लाइटों और फूलों से दुल्हन की तरह सज चुका है।

मेहंदी सेरेमनी की तैयारियां हुईं शुरू
आपको बता दें कि शादी से पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। आगामी 23 और 24 सितंबर 2023 को उनकी शादी के सभी फंक्शन उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होंगे। वहीं कपल की शादी की कुछ रस्में दिल्ली में भी की जाएंगी जिसमें से एक मेहंदी सेरेमनी है। परिणीति और राघव की मेहंदी सेरेमनी की तैयारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Parineeti Chopra

लाइट्स और फूलों से दुल्हन की तरह सजा घर
वहीं परिणीति चोपड़ा के घर की झलकियां भी सामने आई हैं, जिसमें उनके घर को लाइट्स और फूलों से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। जूमटीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति के मुंबई वाले सजे धजे घर का वीडियो शेयर किया है। चारों तरफ लाइट्स से सजे परिणीति के घर की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में परिणीति और राघव के मेहंदी सेरेमनी की तैयारियां होती भी दिखाई दे रही हैं।

17 सितंबर से शुरू हो चुकी हैं प्री-वेडिंग रस्में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में गत 17 सितंबर 2023 से ही शुरू हो चुकी हैं। शादी के फंक्शन्स की शुरुआत अरदास से हुई है जिसके बाद शबद कीर्तन भी हुआ है। इस रस्म में परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, इस रस्म के बाद आगामी 20 सितंबर 2023 को ग्रैंड सूफी नाइट का आयोजन किया गया है जिसमें परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल हो सकती हैं।

24 सितंबर को उदयपुर में होगी शादी
खबर है कि आगामी 23 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ-साथ उनके परिवार वाले, रिश्तेदार और खास दोस्त राजस्थान के उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर में पहले परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरिमनी होगी और उसके बाद शादी की बाकी रस्मों की शुरुआत होगी। वहीं 23 सितंबर को शादी में पहुंचने वाले मेहमानों के लिए एक वेलकम लंच भी रखा जाएगा जो कि दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। 'द लीला पैलेस' में 24 सिंतबर को पंजाबी रीति-रिवाज के कपल शादी करेगा और 30 सिंतबर को 'द ताज लेक' पर रिसेप्शन पार्टी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+